प्रदेश सरकार के 100 दिन पूरे होने पर बुरहानपुर जिले में 100 स्थानों पर होंगे आयोजन | Pradesh sarkar ke 100 din pure hone pr burhanpur jile main 100 sthano

प्रदेश सरकार के 100 दिन पूरे होने पर बुरहानपुर जिले में 100 स्थानों पर होंगे आयोजन

आज से जनता के बीच पहुंचकर भाजपा नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता गिनाएंगे सरकार की उपलब्धियां


बुरहानपुर। (अमर दिवाने) - हाल ही में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के चौथे कार्यकाल के 100 दिन पूरे हुए हैं। इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश के हर जिले में 4 से 10 जुलाई तक 100 स्थानों पर भाजपा सरकार के 100 दिन नाम से उद्बोधन कार्यक्रम चलाया जाएगा। जिसमें पार्टी के नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता आमजन के बीच सरकार की उपलब्धियां गिनाएंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने बताया कि मप्र में शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में चौथी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है। 23 मार्च 2020 को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने शपथ ली थी। तब से लगातार किसानों, मजदूरों, नौवजवानों, व्यापारियों और महिलाओं के हित में अनेक प्रकार की योजनाएं बनाकर मप्र में सुचारू रूप से संचालन किया। साथ ही कोरोना पर प्रभावी नियंत्रण किया।
जिलाध्यक्ष श्री लधवे ने बताया कि इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने सभी जिलाध्यक्षों को पत्र भेजकर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के चौथे कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने पर 100 स्थानों कार्यक्रम आयोजित करने को कहा गया है। जिसके माध्यम से सरकार के उत्कृष्ट, उल्लेखनीय, जनकल्याण के कामों की चर्चा आमजन के बीच करनी है।
यह होगा कार्यक्रम-
जिले में 100 स्थानों पर भाजपा सरकार के 100 दिन नाम से उद्बोधन कार्यक्रम होगा।
उद्बोधन कार्यक्रम 4 से 10 जुलाई 2020 तक आयोजित होगा।
जिले के वरिष्ठ नेताओं को मुख्य वक्ता के बतौर भेजा जाएगा।
बारिश की स्थिति में कार्यक्रम सभागार आदि में होगा। सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा जाएगा।
सभी से मास्क, फेस कवर लगाने की अपील की गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post