भाजपा ने किया पुलिस योद्धाओं का सम्मान
धामनोद (मुकेश सोडानी) - कोरोना महामारी के दौरान पुलिस विभाग के सभी अधिकारी व जवानों में बड़े ही जांबाजी से अपना कर्तव्य निभाया। इस महामारी में जीत का श्रेय जितना स्वास्थ्य विभाग को जाता उतना ही पुलिस विभाग को भी जाता है, जिन्होंने न सिर्फ अपनी, बल्कि परिवार की चिंता छोड़ वायरस से लड़ने में अहम भूमिका निभाई और सच्चे कोरोना योद्धा कहलाए। यह बात भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सतीश चौधरी ने पुलिस थाना धामनोद पर शुक्रवार को पुलिस सम्मान समारोह के दौरान कही। मौजूद सभी भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पुलिस विभाग के समर्पण और सामाजिक सरोकारों को नमन करते हुए सभी की स्वस्थ और निरोगी होने की मंगल कामना की। मौजूद पुलिस के अधिकारी व जवानों सहित समस्त जनों का पुष्पमाला एवं प्रशंसा पत्र दे के सम्मान किया गया। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष दिनेश शर्मा, उपाध्यक्ष विष्णु कर्मा, जिला उपाध्यक्ष जगदीश मूंदड़ा , रामलाल यादव , सुभाष चक्की वाला,अशोक राठौड़, देवकन्या मुकाती, सुरेश पाटीदार, एवं पार्टी के वरिष्ठ उपस्थित थे।
Tags
dhar-nimad