विधायक डॉ हीरालाल अलावा द्वारा किया ग्राम देवला में बने खेल ग्राउंड का निरीक्षण | Vidhayak dr heeralal alawa dvara kiya gram devla main bane khel

विधायक डॉ हीरालाल अलावा द्वारा किया ग्राम देवला में बने खेल ग्राउंड का निरीक्षण                                

युवाओं की प्रतिभा को आगे लाने के लिये खेल ग्राउंड शीघ्र ही चालू किया जायेगा

विधायक डॉ हीरालाल अलावा द्वारा किया ग्राम देवला में बने खेल ग्राउंड का निरीक्षण

मनावर (पवन प्रजापत) -  नगर के समीप ग्राम देवला में करीब 80 लाख रूपये की लागत से बने खेल ग्राउंड का निरीक्षण विधायक डॉ हीरालाल अलावा किया गया। विधायक डॉ हीरालाल अलावा ने खेल मैदान के निर्माण कार्य को लेकर कहा कि सरकारी माप दंडो के अनुसार संबंधित विभाग आरईएस एवं ठेकेदार द्वारा घटिया निर्माण  कार्य किया गया है। जिसकों लेकर विधायक डॉ हीरालाल अलावा ने पत्र लिखकर प्रदेश के मुख्यमंत्री का ध्यान आर्कषित करते हुआ कहा। कि उक्त खेल मैदान के निर्माण कार्य में भारी भ्रष्टाचार हुआ है। तथा कई कार्य भी सही मापदंड से नही किया गया है। विधायक ने कहा कि आदीवासी क्षेत्र होने के कारण क्षेत्र के युवाओं की प्रतिभा को आगे लाने के लिये खेल ग्राउंड शीघ्र ही चालू करवाने का प्रयास किया जायेगा। आज क्षेत्र के कार्यक्रताओं के साथ ग्राउंड की स्थिति का जायजा लिया गया। खेल में युवाओं की रूचि को देखते हुए बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जायेगा।साथ में विधायक प्रतिनीधी देवेन्द्रसिंह मंडलोई, गेंदालाल रणदा , प्रेम पटेल, प्रेमसिंह मौर्य  जयस के युवा खिलाड़ी उपस्थित थे।


Post a Comment

0 Comments