मुशर्रफ खान सदभावना प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नियुक्त
बुरहानपुर। (अमर दिवाने) - कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुशर्रफ खान को म.प्र.कांग्रेस कमेटी के सद्भावना प्रकोष्ठ के बुरहानपुर जिले का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उक्त जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस प्रवक्ता अजय उदासीन ने बताया कि उक्त नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष सजी अब्राहम द्वारा प्रदेश के संगठन मंत्री चन्द्रप्रभाष शेखर एव जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजयसिंह रघुवंशी की अनुशंसा पर की गई है।
ज्ञात हो कि श्री खान पार्टी में भी सदैव सदभावना बनाये रखने हेतु प्रयास रत रहते है। मुशर्रफ खान की इस नियुक्ति पर नेपानगर विधायक श्रीमती सुमित्रा कासडेकर, किशोर महाजन, प्रदेश उपाध्यक्ष हमीद काजी, प्रदेश सदस्य राजेश कोरावाला, अकील औलिया, अमर यादव, गौरी शर्मा, सरिता भगत, तसनीम मर्चेंट आदि ने उन्हें बधाई देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी, अरुण यादव, सजी अब्राहम, चन्द्रप्रभाष शेखर एवं अजयसिंह रघुवंशी का आभार माना है।
Tags
burhanpur