महिला ने पति सास पर कमरे में बंद करने का लगाया आरोप
कलेक्टर भरत यादव का किया सम्मान
104 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व सतर्कता के बीच मास्क लगाकर छात्रों ने दी परीक्षा
जबलपुर (संतोष जैन) - सोशल मीडिया में महिला ने बच्चों के साथ वीडियो वायरल कर सनसनी फैला दी महिला ने वीडियो में आरोप लगाया कि उसे होम Quarantine किया गया है इसके चलते पति ने उसे बेटी सहित एक कमरे में बंद कर दिया है उसे वॉशरूम तक नहीं जाने दिया जा रहा है वीडियो वायरल होने की सूचना पर रामपुर चौकी प्रभारी और सीएसपी गोरखपुर मौके पर पहुंचे परिवार वालों से बात कर किसी तरह मामला सुलझाया गोरखपुर टीआई ने दोनों पक्षों को थाने में बुलाया है टी आई सारिका पांडे ने बताया कि आदर्श नगर निवासी महिला हाईकोर्ट में लीगल ऑफिसर की पत्नी है उसकी 8 वर्ष की बेटी है डेढ़ वर्ष पहले अलग हो गई थी इस का केस चल रहा है महिला में वीडियो वायरल कर आरोप लगाया कि सास बेरहमी से पेश आ रही है बाहर से कमरे का दरवाजा बंद कर दिया है टीआई सारिका पांडे के मुताबिक पिछले पति 3 दिन से लगातार थाने पहुंचकर पत्नी के खिलाफ परेशान करने की शिकायत दे चुका है
कलेक्टर भरत यादव का किया सम्मान
जन आक्रोश संस्था जबलपुर और रोटरी क्लब और विभिन्न संस्थाओं की ओर से कलेक्टर भरत यादव का कोविड 19 के संकट से निपटने में किए गए सहयोग के लिए सम्मान किया गया इस अवसर पर विवेक यादव सहित गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे
104 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मास्क लगा कर छात्रों ने दी परीक्षा
माध्यमिक शिक्षा मंडल के कक्षा बारहवीं के शेष विषयों की परीक्षा मंगलवार को पूरी सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता के साथ हुई यह परीक्षा जिले के 104 परीक्षा केंद्रों में हुई सुबह की पाली में केमिस्ट्री का पर्चा दोपहर की पाली में भूगोल विषय का परीक्षा हुआ और आशंका के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग और जिला शिक्षा विभाग ने कड़े इंतजाम किए थे एक परीक्षा केंद्र की परीक्षा की 1 घंटे पहले sanitize किया गया छात्रों का तापमान चेक किया गया और जिनके पास मास्क नहीं थे उन्हें मास्क दिए गए केंद्रों को सेनीटाइज किया गया कलेक्टर एसपी ने किया निरीक्षण
Tags
jabalpur
