मध्यप्रदेश को मिला ई-पंचायत का प्रथम पुरस्कार | Madhyapradesh ko mila e panchayat ka pratham puraskar

मध्यप्रदेश को मिला ई-पंचायत का प्रथम पुरस्कार


रतलाम (यूसुफ़ अली बोहरा) - पंचायतों में सूचना और संचार प्रौद्योगिकी का बेहतर उपयोग कर काम-काज में दक्षता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिये मध्यप्रदेश को ई-पंचायत पुरस्कार-2020 मिला है। पंचायती राज मंत्रालय द्वारा मध्यप्रदेश को द्वितीय श्रेणी अंतर्गत वर्ष-2020 का ई-पंचायत प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया है।

गौरतलब है कि प्रदेश की पंचायतों द्वारा योजनाओं के ऑनलाईन क्रियान्वन तथा ऑनलाईन आय-व्यय के लिये भारत सरकार पंचायती राज मंत्रालय के विभिन्न ऑनलाईन एप्लीकेशन पी.एफ.एम.एस., ई-ग्राम स्वराज, लोकल गवर्मेंट डायरेक्ट्री आदि के साथ-साथ विभागीय “पंचायत दर्पण” पोर्टल का उपयोग बेहतर तरीके से किया गया।

भारत सरकार पंचायती राज मंत्रालय द्वारा मध्यप्रदेश को “ई-पंचायत पुरस्कार 2020” से सम्मानित किया है। भारत सरकार द्वारा प्रतिवर्ष सूचना प्रौद्योगिकी के उपयोग द्वारा पंचायतों में पारदर्शी रूप से प्रभावी उत्तरदायित्व निर्वहन के लिये तीन श्रेणियों में ई- पंचायत पुरस्कार प्रदान किये जाते हैं, जिसमें समस्त राज्य अपना नामांकन करते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

कलेक्टर दीपक सक्सेना का नवाचार जो किताबें मेले में उपलब्ध वही चलेगी स्कूलों में me Aajtak24 News

पुलिस ने 48 घंटे में पन्ना होटल संचालक के बेटे की हत्या करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार girafatar Aaj Tak 24 News

कुल देवी देवताओं के प्रताप से होती है गांव की समृद्धि smradhi Aajtak24 News