धामनोद में फिर एक पॉजिटिव प्रशासन हरकत में | Dhamnod main fir ek positive prashasan harkat main

धामनोद में फिर एक पॉजिटिव प्रशासन हरकत में

धामनोद में फिर एक पॉजिटिव प्रशासन हरकत में

धामनोद। (मुकेश सोडानी) - नगर के लिए शुक्रवार का दिन राहत भरा रहा था क्योंकि सुंदरेल चौराहे रहने वाले गत पॉजिटिव पाए गए थे, वह स्वस्थ होकर घर लौट आए। किंतु रात होते ही फिर एक खबर आ गई कि नगर में हीरो शोरूम पर मैनेजर के पद पर कार्यरत राजेंद्र पाल उम्र 55 वर्ष फिर पॉजिटिव पाए गए। देर रात मिली सूचना के बाद प्रशासनिक अमला पूरी तरह से हरकत में आया। देर रात को ही प्रशासनिक अमला पाल के निवास स्थान प्रकाश नगर पहुंचा तथा आसपास के क्षेत्र को फौरन टाइम किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया गया कि पाल 10 जून को दिल्ली अपनी बेटी को लेने के लिए गए थे, जो 20 जून को  दिल्ली से घर वापस आए । प्रशासन को जानकारी लगते ही 21 तारीख को उन्हें होम कंटेनमेंट किया गया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी महेंद्र पाल सिंह डावर ने बताया कि 23 तारीख को उनका सैंपल भेजा गया, 26 तारीख को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

आई खबर के बाद  क्षेत्र में फिर हड़कंप मच गया। प्रशासनिक अमला मुस्तैदी से अब पाल से मिलने वाले अन्य लोगों संपर्क में रहने वाले लोगों की जानकारी जुटा रहा है। पाल  के रहवासी क्षेत्र की गली को प्रतिबंधित कर दिया गया। गली में रहने वाले सभी लोगों की स्कैनिंग की जा रही है। साथ ही शोरूम पर कार्य करने वाले सभी कर्मचारियों को भी स्कैनिंग कर जांच के दायरे में लिया गया। हालांकि कॉल दिल्ली से आने के बाद होम क्वॉरेंटाइन हो चुके थे पर प्रशासन किसी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं बरतना चाहता।

असल मे  पाल जिस शो रूम पर काम करते हैं वहां करीब 2 दर्जन से अधिक कर्मचारी भी कार्यरत है।  शोरूम पर काम करने वाले हीरो शोरूम पर कार्य करने वाले लोगों से संपर्क यदि आये तो फिर उनसे जुड़े लोगों की भी हिस्ट्री निकाली जाएगी। हालांकि दिल्ली से 20 तारीख को आते ही उन्हें दूसरे दिन ही खुद को होम कोरेटाइम कर दिया था। संभवत वह उन लोगों के संपर्क में नहीं आ पाए।

नगर का कोरोनावायरस इतिहास

नगर में अब तक 5 लोग कोरोनावायरस पीड़ित हुए हैं। जिसमें एक की मौत, तीन उपचार के बाद स्वास्थ्य लौटे, जबकि एक नया केस शुक्रवार को पॉजिटिव के रूप में सामने आया है। इसके अलावा ग्राम बलवाड़ा में रहने वाले एक डॉक्टर राज एडु आने के बाद स्वस्थ घर लौट चुके हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post