मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के सफलतम 1 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपाइयों ने नगर में किया जनसंपर्क अभियान
थांदला (कादर शेख) - मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के सफ़लतम एक वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश में शुरू हुए जनसम्पर्क अभियान के तहत आज थांदला नगर भारतीय जनता पार्टी द्वारा नगर मे जनसंपर्क अभियान चलाया गया व पत्रक बाँटे गए । जिसमे भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मण नायक, जिला भाजपा उपाध्यक्ष विश्वास सोनी, गणराज आचार्य, मंडल अध्यक्ष पारस तलेरा, अनिल भंसाली, रुस्माल चरपोटा, नगर महामंत्री सुरेश राठोड़, राजेश वसूनिया, नटवर पँवार, नीरज सोलंकी, व्यापारी प्रकोष्ठ के अमित शाह, खेल प्रकोष्ठ जिला संयोजक समर्थ उपाध्याय, प्रणव परमार, राकेश सोनी, महेश नागर, सुनील पणदा, राजू धानक, विपुल आचार्य, राहुल पांचाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। यह जानकारी भाजपा आईटी सेल संयोजक अजय सेठिया ने दी।
Tags
jhabua

