मनीष कुमट को कोरोना योद्धा के रूप में किया सम्मानित | Manish kumat ko corona yoddha ke roop main kiya sammanit

मनीष कुमट को कोरोना योद्धा के रूप में किया सम्मानित

‘’बॉलीवुड स्टार मैगजीन’’ ने कुमट को दी कोरोना यौद्धा की उपाधि

मनीष कुमट को कोरोना योद्धा के रूप में किया सम्मानित

झाबुआ (अली असगर बोहरा) - देश वर्तमान में जिन परिस्थितियों से गुजर रहा है। वो किसी ने कभी नहीं सोचा था, लेकिन इन  विकट  परिस्थितियों में भारत के नागरिक होने का फर्ज निभाते हुए देश सेवा करने वाले सपूतों को मुंबई स्टार मैगजीन के संपादक हार्दिक हुंडिया ने कोरोना फाइटर के रूप में सम्मानित किया है। 

स्टार मैगजीन के संपादक हार्दिक हुंडिया ने कहा कि स्टार में शान रिपोर्ट में जान मूलमंत्र के साथ स्टार रिपोर्ट मेगजीन का और सत्य का सम्मान करना हमारी संस्कृति है। स्टार मैगजीन ने वर्तमान समय में विभिन्न स्थानों पर जनसेवा करने वाले शासकीय-अशासकीय कर्मचरियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं का सम्मान किया है। इसी श्रृंखला में मप्र के कुछ चयनित सामाजिक कार्यकर्ताओं में आईजा के प्रदेश महामंत्री प्रदीप जैन (इंदौर), राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं महिला बाल विकास आयोग प्रतिनिधि प्रदेश अध्यक्ष एवं आईजा के प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष कुमट को उनके सेवा कार्यों के लिए कोरोना फाइटर के रूप में सम्मानित किया है। 


ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरतमंदों की कर रहे सेवा, गंभीर मरीजों को गोली-दवाईयां उपलब करवा रहे

ज्ञातव्य है कि कुमट झकनावदा क्षेत्र एवं आस-पास के ग्रामीण इलाकों में अपने सहयोगियों के साथ गंभीर बीमार मरीजों को गुजरात से मेडिसिन उपलब्ध करवाने की सत्त सेवाएं दे रहे है। वहीं उनके द्वारा ग्रामीण अंचलों में भी गरीब-मध्यमवर्गीय परिवारों को राशन उपलब्ध करवाने एवं शासकीय सेवाओं का लाभ दिलाने के अनुकरणीय कार्य किए जा रहे है। कोरोना महामारी के समय जनता सुरक्षित अपने घरों में रहे, वहीं मनीष कुमट घर के बाहर रहते हुए जन सेवा का भागीरथी कार्य व हनुमंती सेवा के चलते स्टार मैगजीन ने उनका चयन कर उन्हें कोरोना फाइटर का सम्मान पत्र सोशल मीडिया पर व्हाट्सएप के माध्यम से उन्हें प्रदान किया है, जो भविष्य में बॉलीवुड स्टार व समाजसेवकों की उपस्थिति में गरिमामय कार्यक्रम में प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही श्री कुमट झकनावदा क्षेत्र में वर्तमान में सैकड़ों की संख्या में मौजूद राष्ट्रीय पक्षी मोरो की भी हर संभव मद्द के लिए तत्पर रहते है। जीव दया एवं जीव सेवा के रूप में  भीषण गर्मी में मोरो के लिए आहार-पानी की व्यवस्था करने में वे सत्त लगे हुए है। इसके अतिरिक्त कोरोना वायरस महमारी और लॉकडाउन की पल-पल की रिपोर्ट वे झाबुआ जिले सहित पूरे इंदौर संभाग के लोगों को उपलब्ध करवाकर मीडिया के क्षेत्र में भी एक बड़ी क्रांति लाने का कार्य सत्त करते आ रहे है।

*भारत के प्रधानमंत्री एवं देश से बड़ी हस्तीयों से साक्षात्कार ले चुकी स्टार मेगजीन*

आपको बता दे कि स्टार रिपोर्ट वो मैगजीन है जिसने टी.एम. के लिऐ स्टार टीवी के सामने विजय प्राप्त की थी। वही देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी, मुंबई शिवसेना प्रमुख स्व. बाला साहेब ठाकरे, भारत रत्न स्वर कोकिला सुश्री लता मंगेशकर, भारत रत्न सचिन तेंदुलकर, गृहमंत्री अमित शाह, बॉलीवुड सुपर स्टार अमिताभ बच्चन, उधोगपति रतन टाटा  जैसे अनेक महानुभावों से मुलाकात की ह।ै वही देश के विभिन्न क्षेत्रों के महानुभावों के योगदान का सम्मान भी किया है। मनीष कुमट को मिले इस सम्मान पर झकनावदा व आसपास के समस्त समाजसेवी संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, व्यापारी बंधओं, पत्रकारगणों, जनप्रतिनिधियों एवं उनके मित्रों ने बधाई देते हुए स्टार मैगजीन के संपादक हार्दिक हुंडिया का आभार माना है।

Comments

Popular posts from this blog

कलेक्टर दीपक सक्सेना का नवाचार जो किताबें मेले में उपलब्ध वही चलेगी स्कूलों में me Aajtak24 News

पुलिस ने 48 घंटे में पन्ना होटल संचालक के बेटे की हत्या करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार girafatar Aaj Tak 24 News

कुल देवी देवताओं के प्रताप से होती है गांव की समृद्धि smradhi Aajtak24 News