देश के लॉकडाउन माहौल में विराट ऑन लाइन कवि सम्मेलन हुआ संपन्न | Desh ke lock down mahol main virat online kavi sammelan

देश के लॉकडाउन माहौल में विराट ऑन लाइन कवि सम्मेलन हुआ संपन्न

काव्य मंजूषा साहित्य वल्लरी

देश के लॉकडाउन माहौल में विराट ऑन लाइन कवि सम्मेलन हुआ संपन्न

महू (म.प्र.) - साहित्य संस्था द्वारा दिनांक 28.05.2020 गुरूवार को एक विराट ऑन लाइन कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। उक्त संस्था के संस्थापक कवि श्री विनोद सिंह गुर्जर, महू, (म.प्र.) द्वारा जानकारी देते हुये बताया गया कि उक्त आयोजन में देश के कई राज्यो के अलग - अलग शहरों से लगभग 50 कवि/कवियित्री ऑनलाइन कवि सम्मेलन में हिस्सा लेकर अपनी कविताओं, गीत, ग़ज़ल एवं रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया।

देश के लॉकडाउन माहौल में विराट ऑन लाइन कवि सम्मेलन हुआ संपन्न

कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती माल्यार्पण व शंख ध्वनि द्वारा की गई। तत्पश्चात उदबोधन की श्रंखला में मुख्य अतिथि महू रक्षा विभाग अंतर्गत लेखा अधिकारी कवि श्री एस.के. अस्थाना जी, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं इंदौर शहर की प्रतिष्ठित काव्य विभूति डॉ.एम वीणा जी एवं संस्था के संस्थापक कवि श्री विनोद सिंह गुर्जर, महू, (म.प्र.), ने उनके उदबोधन द्वारा कवियों के सृजन की विशेषता पर प्रकाश डाला। 

इस भव्य ऑन लाइन कवि सम्मेलन में देश के कई विख्यात कवि शामिल हुए।

उक्त कार्यक्रम का संचालन मध्य प्रदेश धार की बेटी *फिजियोथेरेपिस्ट*
*डॉ. मणि अभय मुथा (लुहाडिया) जलगांव महाराष्ट्र*
द्वारा सम्पादित किया गया। उक्त भव्य आयोजन के सहयोगी
समूह में प्रमुख संस्था अध्यक्ष कवि श्री शिव शर्मा,  महू, (म.प्र.)
उपाध्यक्ष कवि श्री यश कौशल,  महू, (म.प्र.)
संगठन मंत्री कवियित्री डॉ. महिमा दुबे, खरगोन (म.प्र.)
एवं कार्यक्रम संयोजक कवि श्री मनीष कुमार तिवारी एवं राष्ट्रीय उद्घोषक विक्की तिवारी भोजपुर,बिहार के संयोजन में किया गया।
*श्रीमती शुभा निखिल तिवारी, पुणे (महाराष्ट्र)* ने इस कर्यक्रम में गीत और खुद के रचना के लेख से भाग लेकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
काव्य मंजूषा साहित्य वल्लरी हिंदी को राष्ट्र में बढ़ावा देने व नवांकुर कवियों को निस्वार्थ भाव से मंच प्रदान करने हेतु दृढ़ संकल्पित है।

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

कलेक्टर दीपक सक्सेना का नवाचार जो किताबें मेले में उपलब्ध वही चलेगी स्कूलों में me Aajtak24 News

पुलिस ने 48 घंटे में पन्ना होटल संचालक के बेटे की हत्या करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार girafatar Aaj Tak 24 News

कुल देवी देवताओं के प्रताप से होती है गांव की समृद्धि smradhi Aajtak24 News