नमस्ते सदा वत्सले मातृभूमि... शताब्दी वर्ष में संगीतमय हुई आरएसएस की प्रार्थना Aajtak24 News

संजय स्पंदन की डॉ लिली डावर ने किया स्वरबद्ध, वीडियो का विमोचन

इंदौर - राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर मानव सेवा प्रकल्प संजय स्पंदन द्वारा संघ की प्रार्थना और उसके हिंदी अनुवाद का वीडियो तैयार किया गया। आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) की इस प्रार्थना को संगीत मय किया जाना अत्यंत ज्ञानवर्धक है। इसमें न सिर्फ आरएसएस की प्रार्थना को स्वरों में पिरोया गया है, बल्कि इसका भावार्थ भी अत्यंत सरल भाषा में समझाया है। साथ ही आरएसएस के 100 वर्ष के इतिहास को भी रोचक तरीके से बताया गया है। प्रसिद्ध शिक्षाविद डॉ लिली डाबर ने इसे अपनी आवाज और स्वर दिए हैं। 

 संजय स्पंदन के सहसंस्थापक प्रोफेसर राजीव शर्मा ने बताया कि हिंदू नववर्ष और संघ संस्थापक हेडगेवारजी के जन्मदिवस के पावन अवसर पर वरिष्ठ स्वयंसेवक लक्ष्मण नवाथे द्वारा इस वीडियो और पोस्टर का विमोचन किया गया। संघ की संस्कृत प्रार्थना का गायन वरिष्ठ शिक्षाविद प्राचार्य डॉ. लिली डावर द्वारा और उसका हिंदी में भावार्थ प्रो. राजीव शर्मा कवि द्वारा किया गया।आरएसएस के इंदौर विभाग संघ चालक डॉ  मुकेश मोढ ने वीडियो के संदर्भ में शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रो.राजीव शर्मा और डॉ लिली डावर ने संघ की प्रार्थना इतने भावपूर्ण ढंग से स्वरबद्ध है कि इसे सुनकर हम सभी स्वयंसेवकों को गर्व हो रहा है। दोनों ने इतना अच्छा कार्य स्वप्रेरणा से किया है। इसके लिए मैं बहुत बधाई देता हूं और आशा करता हूं कि इसके माध्यम से संघ की प्रार्थना को  जन जन तक पहुंचने और समझने में आसानी होगी।



Post a Comment

Previous Post Next Post