बेगमपुरा व देवासगेट क्षेत्र में पेट्रोल पंप के पास पुलिस का सघन चेकिंग अभियान जारी
चलानी कार्यवाही कर वाहन जप्त किए। सीएसपी एच एन बाथम मौजूद, थाना प्रभारी पृथ्वीसिंह खलाटे व सूबेदार सौरभ शुक्ला मौजूद
उज्जैन (रोशन पंकज) - लॉक डाउन का शक्ति से पालन कराने के लिए शनिवार सुबह से ही पुलिस का सघन चेकिंग अभियान शुरू हो गया। देवासगेट थाना क्षेत्र के हनुमान प्रसाद पेट्रोल पंप के पास पुलिस ने आने जाने वाले लोगों को रोका व पास चेक किए । जिन लोगों के पास जरूरी कागज उपलब्ध नहीं थे उनके वाहन जप्त कर थाने ले गए तथा वाहन चालकों को अस्थाई जेल शासकीय माधव कॉलेज भेज दिया गया । वही शहर के डेंजर जोन बेगमपुरा क्षेत्र में भी पुलिस की मुस्तैदी दिखाई दी ।यहां भी पुलिस ने चालानी कार्यवाही की। पुलिस की इस कार्यवाही में सीएसपी एचएन बाथम, देवास गेट थाना प्रभारी पृथ्वी सिंह खलाटे, सूबेदार सौरभ शुक्ला सहित पुलिस बल मौजूद रहा।
Tags
dhar-nimad

