अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस पर नर्सो का किया सम्मान
आमला (रोहित दुबे) - कोरोना संकट के समय मे देवदूत और हमारे रक्षक बन कर उभरे है हमारे डॉक्टर और हमारी नर्सेस।आज अन्तर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शासकीय चिकित्सालय आमला पहुंचकर नर्सो का सम्मान किया।उन पर पुष्प वर्षा करके नर्सो का अभिवादन और सम्मान किया।इस अवसर पर अपने विचार रखते हुए भाजपा आई टी सेल के मनीष मिसर,भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष यशवंत यादव एवम प्रमोद हारोडे ने कहा कि आज के समय मे हमारी नर्सेस आज अपनी जान पर खेलकर लोगो के प्राण बचाने में जुटी है।विपरीत परिस्थितयो में भी संयम के साथ लोगो की सेवा में जुटी है।आज पूरा विश्व कोरोना जैसी महामारी से लड़ रहा है इस लड़ाई में मोर्चे पर सबसे महत्वपूर्ण भूमिका में हमारी नर्सेस है।दुनिया भर की सभी नर्सो को हम प्रणाम करते है।नर्सो का सम्मान करते समय प्रमुख रूप से मनीष मिसर भाजपा आई टी सेल,यशवंत यादव भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष आमला,मनोज विश्वकर्मा,प्रमोद हारोडे,अकरम खान,शिव साहू,सुमित महतकर आदि उपस्थित थे।आमला अस्पताल की सभी नर्सो का सम्मान किया गया।
Tags
jabalpur