ग्रहे ग्रहे यज्ञ लगभग 21 हजार घरों में हुआ आयोजन
अंजड़ (शकील मंसूरी) - अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में कोरोना महामारी निवारण व विश्व के कल्याण के लिए घर घर यज्ञ का आयोजन सफल पूर्वक सम्पन्न हुआ उपजों न प्रभारी के.सी.शर्मा प्रांतीय प्रतिनिधि महेंद्र भावसार ने जानकारी दी कि बड़वानी खंडवा खरगोन बुरहानपुर 4 जिलों के गायत्री शक्ति पीठ प्रज्ञा पीठ चेतना केंद्र के परिजनों ने 21 हजार घरों में यज्ञ किया उपजों न के खरगोन जिले में सबसे अधिक यज्ञ 10 हजार घर के महानुभाव ने किए यज्ञ कार्यक्रम लाक डाउन का पालन करते हुए सर्वधर्म के लोगो ने सम्मिलित होकर अपने अपने घरों में ही किए कर्मकांड मोबाईल पण्डित व शांतिकुंज से संक्षिप्त यज्ञ सरल विधि का प्रयोग बहुत सफल रहा यज्ञ में कोरोना निवारण कृमि नाशक मंत्र की विशेष आहुतियां प्रदान कर विश्वव्यापी कल्याण की कामना की गई।
Tags
badwani