21 वीं सदी का प्रगतिषील भारत पंडित नेहरू की देन है, पंडित नेहरू की 56 वीं पूण्यतिथि पर कांग्रेस द्वारा किया गया उन्हें स्मरण कर दी श्रद्वांजलि | 21 vi sadi ka pragatishil bharat pandit nehru ki den hai

21 वीं सदी का प्रगतिषील भारत पंडित नेहरू की देन है, पंडित नेहरू की 56 वीं पूण्यतिथि पर कांग्रेस द्वारा किया गया उन्हें स्मरण कर दी श्रद्वांजलि

21 वीं सदी का प्रगतिषील भारत पंडित नेहरू की देन है, पंडित नेहरू की 56 वीं पूण्यतिथि पर कांग्रेस द्वारा किया गया उन्हें स्मरण कर दी श्रद्वांजलि

झाबुआ (अली असगर बोहरा) - देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 56 वीं पूण्यतिथि पर आज बुधवार पूर्वाहन 11ः30 बजे स्थानीय गोपाल काॅलोनी स्थित विधायक कार्यालय में श्रद्वांजलि का कार्यक्रम हुआ जिसमें मुख्य रूप से शहर कांग्रेस अध्यक्ष गौरव सक्सेना, जिला कांग्रेस प्रवक्ता हर्ष भटट् एवं कांग्रेस पदाधिकारी जितेन्द्र शाह सहित कांग्रेस के पदाधिकारियों ने सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए बारी-बारी से  भारत के महान निर्माता को स्मरण करते हुए उनके चित्र पर माल्यार्पण कर अपनी - अपनी श्रद्वांजली अर्पित की।

इस अवसर पर शहर  कांगे्रस अध्यक्ष गौरव सक्सेना ने कहा कि 21वीं सदी में भारत का जो स्वरूप आज दुनिया के सामने है वह पंडित नेहरू की ही देन है। भारत के औद्योगिकरण एवं नवनिर्माण की नींव पंडित नेहरू ने ही अपने प्रधानमंत्रीकाल में रखी थी।  जिला कांग्रेस प्रवक्ता हर्ष भटट् ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू की आज पूण्यतिथि है। आज नेहरू देश के लोगों के दिलों में जिंदा है। उन्होंने  भारत के नवनिर्माण एवं समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान में पंडित नेहरू के ऐतिहासिक योगदान रहा है। वे सारे राष्ट्र को एकजुट करके सबकी प्रगति के पक्षधर थे। उन्होने भारत के संविधान की मंशा के अनुसार वंचित वर्गों को समुन्नत वर्गों की बराबरी में खड़ा करने के लिए अविस्मरणीय काम किया था। इस अवसर पर जितेन्द्र शाह  ने भी अपने विचार रखे कार्यक्रम के अंत में दो मिनट का मौन रख कर श्रृदांजली अर्पित की। इस अवसर पर राकेश राठोर, दिलीप भूरिया, आलोक भटट, प्रभु भाबोर आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post