कुशवाह समाज की बहू धार जिला अध्यक्ष नियुक्त | Kushwah samaj ki bahu dhar jila adhyaksh niyukt

कुशवाह समाज की बहू धार जिला अध्यक्ष नियुक्त

कुशवाह समाज की बहू धार जिला अध्यक्ष नियुक्त

राजपुर (संजय सुरानिया) - साकार नवशक्ति सेवा संस्था विगत तीन वर्षों से सतत जनहित में कार्यरत सामाजिक संगठन है, जो आरोग्य, शिक्षा, बालविकास, महिला उत्कर्ष, संस्कृति चिंतन,बेटी बचाओ अभियान,नेत्रदान, स्वच्छता अभियान जैसे मुद्दो पर सदैव कार्यरत है। संस्था द्वारा इन तीन वर्षों में सेंकडो यूनिट रक्तदान किया, तो पतित पावन नर्मदा नदी के तट पर श्रमदान कर उसे स्वच्छ करने का पूर्ण प्रयास किया है।बेटी बचाओ जैसे अभियान से समाज में जागरूकता लाना, जनहित में कार्यो को गति देने हेतु संस्था की *राष्ट्रीय कमिटी*
 राष्ट्रीय अध्यक्ष- रवि सुलेखे, एवं संस्था के राष्ट्रीय संरक्षक डॉ राहुल पंचोले कुशवाह,
 उपाध्यक्ष -अधिवक्ता राजेश गोठवाल, सचिव -मुनिरा सलीवाला ,कोषाध्यक्ष -निशा गुप्ता,संस्था की सुनीता शुक्ला 
 की अनुशंसा पर संस्था का विस्तार करने हेतु *नवीन कार्यकारिणी* की घोषणा की है, जिसमे राजपुर कुशवाह समाज के पंचोले  परिवार की बहू जो की वर्तमान ने धामनोद ने मां नर्मदा महाविद्यालय में अपनी सेवाएं दे रही हैं, डॉ दिव्या राहुल पंचोले कुशवाह को उनके सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट योगदान हेतु धार जिलाध्यक्ष का दायित्व दिया गया है।
एवं बड़वानी से अध्यक्ष राजा ठाकुर,अंजड़ नगर अध्यक्ष श्रीमती आशा कर्मा जी,
भोपाल जिलाध्यक्ष - श्रीमती सुषमा अग्रवाल जी एवं उपाध्यक्ष अंतिम बाला यादव
खरगोन जिलाध्यक्ष - डॉ योगेन्द्र सिंह ठाकुर।
डॉ दिव्या की उपलब्धि पर पंचोले परिवार के डा राहुल ने समस्त नारी शक्ति को एक संदेश दिया है कि समाज सेवा के क्षेत्र में अपनी स्थिति अनुसार अपना योगदान दे और हमारे आसपास फैली कुरीतियो की मिटाएं।
डॉ दिव्या ने समस्त नारी शक्ति स्वरूपा अपनी बहनों का आह्वान करते हुए संदेश दिया है कि रक्तदान से जुड़े 80% मामले हम महिलाओं के ही रहते हैं,
 हम महिलाएं ही रक्तदान से जुड़ी भ्रांतियों को भूल रक्तदान के लिए आगे आए तो रक्त कि कमी के मामले ही भी बचेंगे।
इस उपलब्धि पर राजपुर कुशवाह समाज के वरिष्ठ जनो ने एवं पंचोले परिवार के छोटू पंचोले ,कमलेश, पंकेश, सावन ,शुभम ,राजेश एवं दिलीप,सुरेश ,मुकेश पंचोले के साथ ही प्रवेश कुशवाह,आकाश रायक,मनोज रायक,राजू गनवानी आदि ने हर्ष व्यक्त किया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post