पीथमपुर के वार्ड 11 एवं 13 में निशुल्क मास्क वितरण
पीथमपुर (प्रदेवप द्विवेदी) - धार विधायक नीना विक्रम वर्मा जी की मंशा अनुसार देश मै फेली कोरोना महामारी से बचाव के लिए निशुल्क मास्क वितरण अभियान के अंतर्गत पीथमपुर नगर पालिका अध्यक्ष कविता संजय वैष्णव के द्वारा नगर पालिका क्षेत्र में निशुल्क मास्क वितरण किया जा रहा है। वार्ड क्रमांक 11 एवं 13 में निशुल्क मास्क वितरण करते हुए पूर्व पार्षद एवं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष डॉक्टर कृपाराम मुकाती ,पंडित कृष्णा शर्मा ,खेल प्रकोष्ठ के उपेंद्र सिंह राजपूत ,सोनू देवड़ा ,आदि घर घर जाकर मांस का वितरण किया एवं लोगों से लाकडॉन के नियमों का पालन करने का अनुरोध किया।
Tags
dhar-nimad