युवा गरबा समिति ने सेवा भावना का निर्णय लिया
बामनिया (प्रितेश जैन) - कोरोनावायरस को लेकर चल रहे लॉक डाउन के कारण आम जनता को किसी बात की परेशानी ना हो व उनके सुरक्षा इंतजामों को लेकर बामनिया युवा गरबा समिति ने सेवा भावना का निर्णय लेते हुए सर्वप्रथम नगर में आमजन को निशुल्क मास्क उपलब्ध कराने का बीड़ा उठाया। समिति के माध्यम से सुरुवात में 400 से 500 मास्क मंगवाए गए व पूरे अमरगढ़ रोड पर समिति के सदस्य यों के द्वारा घर घर जाकर वितरित किए गए। इससे प्रेरणा लेकर अन्य लोगो ने समिति को ओर मास्क उपलब्ध करवाएं, जिसमें सौ मास्क ग्राम पंचायत द्वारा व 100 मास्क कमलेश बम के द्वारा उपलब्ध कराए गए। द्वितीय चरण में राहगीरों एवम गवलि मोहल्ले में मास्क वितरण किया गया। तीसरे चरण में समिति के द्वारा राममंदिर क्षेत्र में निःशुल्क ताजी हरी सब्जी व तरबूज का वितरण किया गया । समिति ने निर्णय लिया की इस पूरे लॉक डाउन पीरियड में हम नगर, मोहल्ले व समाज के लिए पूरे समर्पण भावना से सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए जनता की सहायता के लिए हमेशा त्तपर रहेंगे। किसी भी व्यक्ति को किसी भी प्रकार की परेशानी हो तो समिति से सम्पर्क कर सकते हैं।
Tags
jhabua
