यूकेजी छात्रा ने प्रधानमंत्री राहत कोष हेतु बचत की गई राशि का चैक एसपी को सौपा | UKG chhatra ne pradhanmantri rahat kosh hetu bachat ki gai rashi ka check sp

यूकेजी छात्रा ने प्रधानमंत्री राहत कोष हेतु बचत की गई राशि का चैक एसपी को सौपा

यूकेजी छात्रा ने प्रधानमंत्री राहत कोष हेतु बचत की गई राशि का चैक एसपी को सौपा

अलीराजपुर (रफीक क़ुरैशी) - पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्‍तव ने बताया कि वर्तमान में विश्‍वयापी माहमारी कोरोना वायरस के विश्‍वव्‍यापी संक्रमण से लडने के लिये भारत सहित दुनिया के कंई देश जुझ रहे हैं। इस माहमारी के संक्रमण से बहुत बडे स्‍तर पर जनहानि भी हुई है । कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकनें हेतु  प्रशासन के साथ-साथ समाज के हर वर्ग द्वारा अपनें-अपनें स्‍तर पर सहयोग किया जा रहा है। जो कि इस आपदा की घडी में सराहनीय है । आज इसी कडी में हॉट गली निवासरत नन्‍ही बच्‍ची आनिया पिता अंकीत जैन 6 वर्ष जो यूकेजी डॉन बास्‍को स्‍कूल में अध्ययनरत छात्रा है। आनिया  गुलक में एकत्रित की गई अपनी बचत राशि ग्यारह सो रुपये का चैक प्रधानमंत्री राहत कोष में दिये जानें हेतु अपनें पिता के माध्‍यम से पुलिस अधीक्षक को सौपा। पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्‍तव द्वारा आनिया द्वारा की गई सहयोग की पहल को सराहा तथा बताया कि आनिया द्वारा दिये गये चैक को प्रधानमंत्री राहत कोष में पुलिस विभाग द्वारा जमा कराया जा रहा है। नन्ही आनिया के इस कार्य की जिला प्रशासन द्वारा सराहना की जा रही है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post