सिवनी विधायक दिनेश राय जी मुनमुन ने किया नगरीय क्षेत्र का सघन निरीक्षण | Sivni vidhayak dinesh ray ji mun mun ne kiya nagriy shetr ka saghan

सिवनी विधायक दिनेश राय जी मुनमुन ने किया नगरीय क्षेत्र का सघन निरीक्षण

कर्फ्यू अवधि में बेवजह आवागमन करने वालो को घर मे रहने की दी सलाह

सिवनी विधायक दिनेश राय जी मुनमुन ने किया नगरीय क्षेत्र का सघन निरीक्षण

सिवनी (संतोष जैन) - विधायक श्री दिनेश राय जी मुनमुन* द्वारा कोरोना वायरस की रोकथाम हेतु लॉक डाउन एवं कर्फ्यू का अक्षरशः पालन करवाने एवं आमजनों में संक्रमण से बचाव हेतु जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से सतत रूप से जिले के नगरीय एवं विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों का सघन भ्रमण किया जा रहा हैं। 

इसी क्रम में आज *गुरुवार 09 अप्रैल* को सिवनी *विधायक श्री राय* के द्वारा *नगरीय क्षेत्र* का *सघन निरीक्षण* किया गया तथा लॉक डाउन एवं कर्फ्यू अवधि मे सभी को समझाइश दी गई कि अपने एवं अपने परिवार की सुरक्षा के लिए कोई भी बेवजह घर के बाहर न निकले । साथ ही *गरीबजनों को जिन्हें केंद्र सरकार एवं राज्य शासन द्वारा नियमानुसार अनाज दिया जा रहा है या नही कि जानकारी ली । इसके अलावा जिनके पास कार्ड नहीं है उन जरूरत मंद लोंगो को भी शासन से अनाज उपलब्ध कराए जाने की बात कही । कुछ क्षेत्रों में जरूरत मंदो को तत्काल भोजन उपलब्ध कराया गया ।* 

*श्री राय* ने सभीजनो को कहा कि ओर जो समस्या हो वे फोन पर जानकारी दे सकते है। 

आज विधायक श्री के साथ *प्रशासनिक अधिकारी श्री वीरेश बघेल* और उनके *सहयोगी कर्मचारी* उपस्थित रहे ।

Post a Comment

Previous Post Next Post