सिवनी जिला जेल में इस समय क्षमता से ढाई गुना अधिक कैदी सजा काट रहे
सिवनी (संतोष जैन) - क्षमता से ज्यादा कैदी होने के कारण कैदियों के बीच शारीरिक दूरी के नियमों का पालन नहीं हो पा रहा है। जेल में आने वाले नए कैदियों के लिए आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। यहां 14 दिन रखने के बाद नए कैदियों को आइसोलेशन वार्ड से बैरक में शिफ्ट किया जा रहा है
कैदियों में नहीं मिले लक्षण
जिला जेल की क्षमता 132 कैदियों को रखने की है। इसके विपरीत वर्तमान में यहां 349 सजायाफ्ता व विचाराधीन कैदी रखे गए हैं। इनमें पांच महिलाएं भी शामिल हैं। लगातार इन कैदियों की स्क्रीनिंग व जांच की जा रही है। अब तक किसी भी कैदी में कोरोना वायरस के संक्रमण या लक्षण नहीं पाए गए हैं। इसके बाद भी कैदियों में कोरोना वायरस को लेकर दहशत है। छोड़े गए आठ कैदी-कोरोना वायरस को लेकर पांच साल तक की सजा वाले आठ कैदियों को पैरोल पर छोड़ा गया है। इसके अलावा पांच साल तक की सजा वाले अन्य कैदियों को पैरोल पर जेल से छोड़ने के लिए जेल प्रबंधन ने प्रशासन को सूची दी है
इनका कहना है
जेल की क्षमता 132 कैदियों को रखने की है। पांच महिलाओं समेत 349 कैदी जेल में हैं। आठ कैदियों को पैरोल पर छोड़ा है। जेल में सैनिटाइज व कैदियों की स्क्रीनिंग कराई जा रही है। नए कैदियों के लिए आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। 14 दिन इस वार्ड में रखने के बाद कैदियों को बैरक में शिफ्ट किया जा रहा है।
-अजमेढ़ सिंह ठाकुर, जेल अधीक्षक सिवनी
Tags
jabalpur