मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा | MP main corona virus ka sankraman lagatar badta ja rha

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा

भोपाल (संतोष जैन) - मंगलवार रात तक प्रदेश में कोरोना के 34 नए मामले सामने आने के बाद प्रदेश में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 290 हो गई है। आपको बता दें कि, मंगलवार को मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में कोरोना के 3 पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई है। उज्जैन में कोरोना वायरस से संक्रमित होकर मरने वालों की संख्या 5 हो गई है। इसके बाद अब प्रदेशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित होकर जान गवाने वालों की संख्या 21 हो गई है।

पढ़ें ये खास खबर- #CoronaWarriors : खुद के स्वास्थ्य की नहीं की परवाह, देश सेवा करते हुए ड्यूटी पर हुई मौत

शहर में आज 3 की मौत, 5 नए केस आए सामने

मध्य प्रदेश के उज्जैन में आज कोरोना वायरस के 3 मरीजों की मौत हो गई है। वहीं, 5 नए पॉजिटिव केस भी सामने आए हैं। वहीं, 8 अन्य पॉजिटिव मरीजों की हालत अब तक स्थिर है। इसके बाज अब शहर में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीजों की संख्या 13 हो गई है।

पढ़ें ये खास खबर- #CoronaWarriors : यहां कोरोना से जंग लड़ने आगे आईं लड़कियां, गांव के मुहाने पर लिखा- 'अंदर आना मना है'

इंदौर के हालात सबसे खराब

सबसे ज्यादा खराब हालात प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के हैं। हालांकि, आज अब तक बीते 24 घंटों के दौरान यहां कोई नया मरीज सामने नहीं आया है, बावजूद इसके यहां मंगलवार रात तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 151 है। फिलहाल, खुशी की बात ये है कि, अब तक सामने आए कोरोना के 151 में से 105 मरीजों की हालत स्थिर है। साथ ही, 13 लोग पूरी तरह स्वस्थ भी हो चुके हैं। वहीं, 20 मरीजों की हालत गंभीर हैं और अब तक इंदौर के ही 13 लोग इस संक्रमण का शिकार होकर जान गवा चुके हैं।

पढ़ें ये खास खबर- #CoronaWarriors : अपने गांव को सील कर सरहद से गुजरने वालों को युवा मुफ्त बांट रहे हैं मास्क और सैनिटाइजर

भोपाल बना कोरोना का सबसे बड़ा हॉटस्पॉट

मंगलवार को राजधानी भोपाल में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई। मंगलवार रात तक भी शहर में कोरोना के 24 नए प़जिटिव सामने आए। इसके बाद शहर में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 85 हो गई है। सोमवार को शहर में 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत भी हो चुकी है। जिसके चलते प्रशासन और स्वास्थ विभाग की चिंता शहर को लेकर और भी बढ़ गई है। अचानक बड़े इतने मामलों के चलते भोपाल प्रदेश का पहला हॉटस्प़ॉट घोषित कर दिया गया है। साथ ही, कलेक्टर द्वारा जिले को रविवार रात 12 बजे से आगामी आदेश तक टोटल लॉकडाउन कर दिया गया है।

पढ़ें ये खास खबर- #CoronaWarriors : थाने को बना लिया रसोई घर, जरूरतमंदों के यहां पुलिस खुद कर रही है होम डिलिवरी

प्रदेश के अन्य जिलों में इस प्रकार है कोरोना संक्रमितों की संख्या

1-जबलपुर में कोरोना के 8 मामले सामने आ चुके हैं, इनमें से 3 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं।
2-ग्वालियर में मंगलवार को कोरोना के 4 नए मामले सामने आए हैं। फिलहाल, इन चारों की हालत स्थिर है। जबकि, 2 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं।
3-शिवपुरी में अब तक कोरोना के 2 मामले सामने आए हैं। जबकि 1 पूरी तरह स्वस्थ हो चुका है।
4-खरगौन में अब तक कोरोना वायरस के 4 मरीज पॉजिटिव मिले हैं। जबकि, इनमें से एक मरीज की मौत हो गई है। वहीं अन्य 3 की हालत स्थिर है।
5-मुरैना में अब तक कोरोना के 12 मरीज सामने आए हैं। फिलहाल सभी मरीजों की हालत स्थिर है।
6-छिंदवाड़ा में अब तक कोरोना के 2 मरीज सामने आए हैं। अनमें से 1 की मौत हो चुकी है। वहीं, दूसरे की हालत स्थिर है।
7-बड़वानी में कोरोना के 3 प़जिटिव मिले हैं। फिलहाल, तीनों की हालत स्थिर है।
8-बैतूल में अब तक कोरोना का 1 पॉजिटिव मरीज मिला है, जिसकी हालत स्थिर है।
9-विदिशा में अब तक कोरोना का 1 पॉजिटिव मरीज मिला है, जिसकी हालत स्थिर है।
10-श्योपुर में अब तक कोरोना का 1 पॉजिटिव मरीज मिला है, जिसकी हालत स्थिर है।
11-प्रदेश में 1 अन्य राज्य का भी व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव है। हालांकि, उसकी हालत भी स्थिर है।

Post a Comment

Previous Post Next Post