राहत भरी खबर, उदयगढ़ जनशिक्षक की दूसरी रिपोर्ट नेगेटिव निकली | Rahat bhari khabar udaygad janshikshak ki dusri report negative nikli

राहत भरी खबर, उदयगढ़ जनशिक्षक की दूसरी रिपोर्ट नेगेटिव निकली

उससे सम्पर्क में आने वालों की भी नेगेटिव रिपोर्ट


अलीराजपुर (रफीक क़ुरैशी) - इन दिनों देशभर में कोरोना महामारी को लेकर लॉक डाउन 02 का दौर चल रहा है। संक्रमण बीमारी के चलते अलीराजपुर जिले में कुल तीन मरीजो की जांच रिपोर्ट इंदौर ओर भोपाल भेजी थी वह पोजेटिव आई थी। पहला उदयगढ़ का जनशिक्षक था, जिसके सम्पर्क में आने वाले उसके किराएदार महिला और आजाद नगर के स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी भी आज पोजेटिव पाए गए थे। इंदौर में स्वास्थ्य विभाग ने उदयगढ़  जनशिक्षक की पुनः जांच की। जिसमे वह नेगेटिव निकली। साथ ही जनशिक्षक से सम्पर्क आने वाले 40 लोगो की जांच भी नेगेटिव रिपोर्ट आई है। यह अलीराजपुर जिले के लिए राहत की खबर है। सीएमएचओ प्रकाश कुमार ढोके ने इस प्रतिनधि को बताया कि जनशिक्षक से सम्पर्क आने वाले सभी लोगो की जांच नेगेटिव आई है। जनशिक्षक की तीसरी बार पुनः जांच होंगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post