प्रेमी युगल ने फांसी के फंदे पर लटक कर की अपनी जीवनलीला समाप्त | Premi yugal ne fansi ke fande pr latak kr ki aoni jeevan leela samapt

प्रेमी युगल ने फांसी के फंदे पर लटक कर की अपनी जीवनलीला समाप्त

प्रेमी युगल ने फांसी के फंदे पर लटक कर की अपनी जीवनलीला समाप्त

बुरहानपुर। (अमर दिवाने) - शाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मैथा में दो युगल प्रेमियों ने खेत में जाकर पेड़ पर फांसी का फंदा डाल उस पर झूल गए। इस संबंध में थाना शाहपुर के थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह यादव ने बताया कि युवक और युवती एक ही ग्राम के रहने वाले हैं तथा एक दूसरे से प्रेम के चलते दोनों ने यह कदम उठाया है। परिवार जन दोनों की शादी से मना कर रहे थे। फांसी के फंदे पर झूले युगल प्रेमियों के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है। जिसमें दोनों ने लिखा है, कि वह एक दूसरे से प्रेम करते हैं,और विवाह करना चाहते हैं। लेकिन परिवारजन राजी नहीं है। शाहपुर पुलिस ने इस मामले में प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच प्रारंभ कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post