पिता के जज्बे ने दी आयुषी को डॉक्टर बनने की प्रेरणा, स्वास्थ्य केंद्र पर दे रही है सेवाए
आजाद नगर (अल्केश शाह) - हर माता पिता की इच्छा होती हैं कि उनका बेटा पढ़ लिखकर उच्च शिक्षा प्राप्त कर डॉक्टर या इंजीनियर बने| जब बेटी की उच्च शिक्षा की बात आती हैं तो बहुत-सी परेशानियों को देखते हुवे मन मसोककर रह जाते हैं | इन सबसे परे नगर की बेटी आयुषी अरोड़ा की शिक्षा को लेकर पिता नारायणलाल अरोड़ा ने संकल्पित होकर निश्चय किया कि वे अपनी बेटी को डॉक्टर बनाएंगे जिसके लिए चाहे जो परेशानी उठाना पडे़ | पिता के जज्बे व संकल्प के चलते बेटी आयुषी जो बचपन से पढा़ई में अव्वल रही ने अपने पिता की महत्वाकांक्षा के चलते उनकी इच्छा को पूरा करते हुवे एमबीबीएस की पढा़ई पीपुल्स कालेज भोपाल से पूर्ण कर ली | वर्तमान में इंटरशीप के लिए जिला चिकित्सालय के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंद्रशेखर आजाद नगर में कोराना बीमारी के चलते मध्यप्रदेश शासन के आदेशानुसार स्वैच्छिक रूप से अपनी सेवा दे रही हैं| जहां लोगों में एक ओर इस संक्रामक बीमारी को लेकर मन भय व्याप्त हैं वहीं आयुषी निर्भीक होकर प्रतिदिन बीएमओ डॉक्टर मंजूला चौहान के मार्गदर्शन में अपनी सीनियर डॉक्टर सैफाली बामनिया के साथ ओपीडी में सेवा दे रही हैं|आयुषी का सपना रहा कि वह अपने पिता की इच्छा के चलते डॉक्टर बनकर अपने नगर के लोगों को स्वास्थ्य सेवा में समर्पित होकर कार्य करे| जिसे वह बखूब निभा रही हैं|
ज्ञात रहे कि आयुषी के माता कल्पना अरोड़ा एक गृहणी होकर अपनी बेटी को हमेशा सेवा कार्य के लिए प्रेरित करती रहती हैं जबकि पिता नारायणलाल अरोड़ा जो स्वयं एक समाजसेवी हैं पेशे से एक सफल आटोमोबाईल व्यवसायी के साथ-साथ, नगर के पार्षद, कांग्रेस युवा नेता तथा वैश्य समाज के जिलाध्यक्ष के बतौर अपनी पहचान रखते हैं| आयुषी ने प्रारंभिक शिक्षा नगर के निजी विद्यालय से पूर्ण की| जबकि हायरसकेंडरी की शिक्षा मिशन स्कूल झाबुआ से पूर्ण की|
बेटी को डॉक्टर के रूप में सेवा करते देख माता-पिता को बड़ी प्रसन्नता होती हैं वे अपनी बेटी की सफलता व सेवा पर अपने आप को गौरान्वित महसूस करते हैं| आयुषी अपनी इंटरशीप ड्यूटी के साथ-साथ समय निकालकर एमडी बनने की तैयारी भी कर रही हैं| क्षेत्र की विधायक सुश्री कलावती भूरिया ने आयुषी की सेवा भावना पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुवे आयुषी के उज्जवल भविष्य की कामना की हैं।
Tags
jhabua