लॉकडाउन टू में सख्त हुई पुलिस, मास्क ना पहनने वालों को पहली बार चेतावनी देकर छोड़ा | Lock down two main sakht hui police

लॉकडाउन टू में सख्त हुई पुलिस, मास्क ना पहनने वालों को पहली बार चेतावनी देकर छोड़ा

लॉकडाउन टू में सख्त हुई पुलिस, मास्क ना पहनने वालों को पहली बार चेतावनी देकर छोड़ा

डिंडौरी (पप्पू पड़वार) - जिला डिंडौरी के समनापुर में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से निपटने को जारी लॉकडाउन के दूसरे चरण में पुलिस और सख्त हो गई है। समनापुर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में सभी लोगों को अब मास्क पहनना जरूरी हो गया है। लॉकडाउन के दूसरे चरण में पुलिस ने जगह-जगह लोगों को समझाईश देते नजर आये।

लॉकडाउन टू में सख्त हुई पुलिस, मास्क ना पहनने वालों को पहली बार चेतावनी देकर छोड़ा

समनापुर में बिना मास्क पहने बाजार आने वाले लोगों को फिलहाल चेतावनी देकर छोड़ा गया। इसके बाद भी अगर आदेशों की अवहेलना होती है तो ऐसे लापरवाह लोगों के खिलाफ केस दर्ज होगा। कर्फ्यू में दी गई छूट के दौरान जरूरी सामान खरीदने को घरों से बाहर निकलने पर लोगों को मास्क पहनना जरूरी है। पुलिस ने सभी लोगों से सरकार की ओर से जारी एडवाइजरी की पालन करने की भी अपील की है। बिना अनुमति और गैर जरूरी कार्य के लिए गाड़ी लेकर आने वालों के खिलाफ भी सख्ती बरती जा रही है। जिन लोगों ने अनुमति ली है, ऐसे लोगों को भी ड्राइवर के अतिरिक्त अपने साथ केवल एक व्यक्ति को ही गाड़ी में बैठाने के लिए कहा जा रहा है। सुबह 7 से 12 बजे तक ही कर्फ्यू में ढील दी जा रही है। सामान खरीदते वक्त भी लोगों को शारीरिक दूरी रखने को कहा जा रहा है लेकिन समनापुर हाट बजार में भारी भीड़ के बीच अधिकतर लोगों के चेहरों में न तो मास्क दिखा और न ही शारीरिक दूरियां नजर आई। 


कर्फ्यू में छूट का समय समाप्त होते ही लोगों को दोपहर 12 बजे के बाद बेकार में बाहर घूमने की अनुमति नहीं है। समनापुर थाना प्रभारी उमाशंकर यादव ने कहा कि बिना मास्क घर से बाहर निकलने पर केस दर्ज होगा।

कपड़े एवं मोबाइल की दुकानें बनी सिरदर्द

कपड़े एवं मोबाइल की दुकानों में भीड़ लग रही है। समनापुर मुख्यालय में शुक्रवार हाट बाजार के दिन गांधी चौंक सहित आसपास के कपड़े व मोबाइल  की दुकानों को बंद कराने एवं किराने,सब्जी,फल की दुकानो के आगे खड़े लोगों को मास्क लगाने एव शारीरिक दूरी की पालन करवाने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post