भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं भाजपा जिलाध्यक्ष ने अपने-अपने निवास पर डॉ.बाबा सहाब को पुष्पांजलि अर्पित कर याद किया
आलीराजपुर (रफीक क़ुरैशी) - सविधान निर्माता डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर की जयंति के अवसर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा जारी लोकडाउन के चलते अपने निवास पर अंबेडकर जयंति मनाई। इस दौरान प्रदेश भाजपा प्रवक्ता नागरसिंह चौहान और भाजपा जिलाध्यक्ष वकिलसिंह ठकराला अपने-अपने निवास पर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकरजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। ज्ञात रहे कि भाजपा प्रवक्ता नागरसिंह चौहान ने अपने गृहग्राम ढोबलाझिरी में बाबा साहेब की जयंती मनाई। वही भाजपा जिलाध्यक्ष वकिलसिंह ठकराल ने अपने गृहग्राम छकतला में जयंती मनाकर बाबा साहेब को पुष्पंजलो अर्पित की। इस दौरान उन्होंने आमजनो से बाबा साहेब के बताए हुवे मार्ग पर चलने का आह्वान किया। साथ ही जिले में जारी लॉक डाउन का परिपालन करने की अपील भी की।
Tags
jhabua

