कोरोना से लड़ाई में डिंडौरी में 9 मिनट तक जलाये दीये | Corona se ladai main dindori main 9 minute tak jalaye diye

कोरोना से लड़ाई में डिंडौरी में 9 मिनट तक जलाये दीये

कोरोना से लड़ाई में डिंडौरी में 9 मिनट तक जलाये दीये

डिंडौरी (पप्पू पड़वार) - जिला मुख्यालय डिंडौरी सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार की रात 9 बजे 'दिवाली' मनी। कोरोना से लड़ाई में डिंडौरी सहित आस पास का क्षेत्र एकजुट होकर आगे आया और इस संकट के अंधेरे से निपटने के लिए हर घर ने अपने हिस्‍से के उजाले का योगदान दिया। समय से पहले अपनी तरह की इस अनूठी दिवाली का पूरा देश साक्षी बना। हर घर में रोशनी और हर आंगन में उजियारा दमक उठा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अनुरोध पर देश ने यह विशेष आयोजन किया।


रविवार की रात जैसे ही घड़ी में नौ बजे जिला के हर घर, आंगन, बालकनी, चौबारे दीये अचानक दीयों की रोशनी से झिलमिला उठे। जहां दीये नहीं थे, वहां टार्च या मोबाइल की फ्लैश लाइट की रोशनी थी लेकिन इन नौ मिनटों के लिए अंधेरा नदारद हो गया। इस सप्‍ताह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नाम संबोधन में सभी से अपील की थी कि वे 5 अप्रैल, संडे की रात 9 बजे घर की सारी लाइटें बंद कर दें और दीये जलाएं। यह कोरोना संकट के दौर में राष्‍ट्र की एकता को परिभाषित करने का एक उत्‍तम संकेत होगा। डिंडौरी के लोग इस आयोजन को लेकर बहुत उत्‍साहित थे और बेसब्री से संडे की रात का इंतज़ार कर रहे थे। आखिर, वह पल आया और जिला डिंडौरी ने एक अलग ही तरह की दिवाली देखी।

Post a Comment

Previous Post Next Post