अलीराजपुर जिले में 11 सदिग्ध मरीजो में से 10 मरीजो की नेगेटिव रिपोर्ट, जिलेवासियों ने ली राहत की सांस
आलीराजपुर (रफीक क़ुरैशी) - देशभर में कोरोना वायरस को लेकर इन दिनों हाहाकार मचा हुआ है। वही दूसरी ओर आदिवासी बाहुल्य अलीराजपुर जिले में जिला प्रशासन सतर्क ओर मुस्तेद नज़र आ रहा है। जिसमे प्रशासन सहित स्वास्थ्य विभाग के अमले को काफी हद तक सफलता मिल रही है। जिसका नतीजा यह रहा कि जिले में कोरोना वायरस संक्रमण बीमारी से कोई भी ग्रसित नही निकल रहा है। गौरतलब है कि जिले में लॉक डाउन की अवधि चल रही है और ऐसे में गुजरात राज्य से मप्र के हजारों मजदूरों का आवागमन हो चुका था। गौरतलब है कि अलीराजपुर क्षेत्र के मजदूर जो कि गुजरात मजदूरी करने गए हुवे थे। वह विगत दिनों अलीराजपुर पहुंचे थे। जिसका स्वास्थ्य अमले ने परीक्षण किया था, उनमें से ग्यारह लोगो को सर्दी, खांसी और बुखार के लक्षण पाए गए। प्रशासन ने उन्हें जिला चिकित्सालय स्थित आइसोलेशन वार्ड सेंटर में उपचार हेतु रखा गया था। यहां वह सभी स्वास्थ्य का लाभ ले रहे है। चिकिसको ने उन सभी ग्यारह लोगो के सेंपल लिए ओर जांच हेतु इंदौर भेजा गया था। ग्यारह लोगो मे से अब तक छह लोगों की इंदौर से रिपोर्ट गत रविवार को आ गईं थी। वह सभी रिपोर्ट नेगेटिव निकली। आज सोमवार को बाकी चार लोगों की ओर नेगेटिव रिपोर्ट आई है। इस सम्बंध में सीएमएचओ डॉ.प्रकाश कुमार ढोके ने बताया कि आइसोलेशन में भर्ती सभी ग्यारह लोगो मे से दस लोगों की जांच रिपोर्ट आ गई है, जो सभी नेगेटिव पाए गए है।
सिर्फ एक मरीज की जांच रिपोर्ट आना बाकी है, वह भी आज शाम तक आ जाएंगी। यह जिले के लिए राहत वाली खबर है। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग का अमला कोरोना वायरस को लेकर गम्भीर है और इससे निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। डॉ.ढोके ने आमजनता को संदेश देते हुवे कहा कि कोरोना को लेकर सतर्क रहें, शोषल डिस्टेंस बनाकर रहे। इससे डरने की जरूरत नही बल्कि सतर्कता बरतने की सख्त जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग की जारी एडवाइजरी का पालन आमजनता जरूर करे।
Tags
jhabua
