थोक फल व्यापारी संघ द्वारा पुलिस वैलफेयर फंड में दिए 51 हजार रूपये का चैक
जबलपुर (संतोष जैन) - थोक फल व्यापारी संघ कृषि उपज मण्डी जबलपुर के अध्यक्ष श्री मुकेश दीवान, उपाध्यक्ष श्री अशरफ भाई एवं सचिव श्री राजेन्द्र पटेल के द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के प्रयास हेतु आज दिनॉक 16-4-2020 को पुलिस वैलफेयर फण्ड में 51 हजार की राशि का चैक पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री अमित सिंह (भा.पु.से.) को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सौंपा गया।
इस अवसर पर नगर पुलिस अधीक्षक गढा श्री रोहित काशवानी (भा.पु.से), उपस्थित थे। थोक फल व्यापारी संघ कृषि उपज मण्डी जबलपुर का जबलपुर पुलिस आभार व्यक्त करती है।
Tags
jabalpur
