फालतू घूमने वाले बन रहे पुलिस के मेहमान | Faltu ghumne wale ban rhe police ke mehman

फालतू घूमने वाले बन रहे पुलिस के मेहमान

आदेश का उल्लंघन करने पर अब तक 866 के खिलाफ हुई कार्रवाई

दुकानों पर नहीं हो रहा पालन, प्रवेश सीमाओं में शक्ति, पुलिस बांट रही मास्क

जबलपुर (संतोष जैन) - कोरोना संक्रमण का फैलाव रोकने के लिए लाख डाउन का लोग सख्ती से पालन नहीं कर रहे हैं शहर के कुछ प्रमुख इलाकों में लोगों की भीड़ जमा हो रही है तो पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है वहीं मुख्य मार्गों पर लगाए गए चेकिंग प्वाइंट पर सख्ती से पूछताछ फालतू घूमने वालों के खिलाफ मामले दर्ज किए जा रहे हैं कोरोना वायरस के संक्रमण को पूरी तरह रोकने के लिए लोगों से लगातार अपील की जा रही है कि वे लाख डाउन के नियमों का पालन करें लेकिन कुछ क्षेत्रों में लोगों की भीड़ सड़कों पर जमा रहती है और पूरे दिन पुलिस को उन क्षेत्रों में भ्रमण कर भीड़ को खदेड़ ना पड़ता है इसके लिए कई बार हल्का बल प्रयोग भी पुलिस के द्वारा किया जाता है लाख डाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए एसपी अमित सिंह द्वारा लगातार हिदायत दी जा रही है

Post a Comment

Previous Post Next Post