हरसोला समाज ने पीएम सहायता कोष में दिए 51 हजार का चेक कलेक्टर को सोपा | Harsola samaj ne pm shayata kosh main diye 51 hazar

हरसोला समाज ने पीएम सहायता कोष में दिए 51 हजार का चेक कलेक्टर को सोपा

हरसोला समाज ने पीएम सहायता कोष में दिए 51 हजार का चेक कलेक्टर को सोपा

अलीराजपुर (रफीक क़ुरैशी) - कोरोना वायरस जैसी भयंकर महामारी से बचने के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश मे 21 दिन का लाकडाउन घोषित किया हुआ है। इस लाकडाउन मे गरीब एवं जरूरतमन्द को सहायता पहुँच सके। प्रधानमंत्री के आव्हान पर शुक्रवार को नगर के हरसोला समाज के लोगो द्वारा कलेक्टर  सुरभि गुप्ता को 51 हजार रुपये का चेक सौपा हैं। समाज के मीडिया प्रभारी गिरिराज मोदी ने बताया कि हरसोला वणिक समाज द्वारा समाजजनों से सहयोग राशि एकत्रित कर प्रधानमंत्री सहायता कोष में जमा करने का निर्णय लिया गया, ताकी जरूरतमन्द तक सहयोग पहुच सके। समाज अध्यक्ष भरत भाई मोदी, पूर्व अध्यक्ष राजू भाई मोदी, समाज के वरिष्ठ किशोर भाई शाह, कल्पेश सराफ द्वारा समाज के वाट्सप ग्रुप मे कोरोना संकट की घड़ी में समाज को ओर से राशि एकत्रित कर पीएम सहायता कोष में जमा करवाने की अपील की गई थी। जिसके बाद समाज के दान दाताओ द्वारा बढ़चढ़कर इस पुनीत कार्य मे सहयोग राशि की घोषणा कर मानवता का परिचय दिया गया। 

इस संकट की घड़ी 51 हजार रुपये की राशि एकत्र होने के बाद  कलेक्टर कार्यालय पहुँचकर  कलेक्टर श्रीमती गुप्ता को सहयोग राशि का चेक जमा करवाया गया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ किशोर शाह, समाज के पूर्व अध्यक्ष राजू मोदी, कल्पेश सराफ, मोंटू शाह, मोंटू शाह, महिला मंडल की अध्यक्ष वंदना सराफ,पुष्पलता शाह मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post