सेवानीवर्त्त शिक्षिका ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 हजार की राशि दान की | Sevanivritt shikshika ne mukhyamantri rahat kosh main 51 hazar

सेवानीवर्त्त शिक्षिका ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 हजार की राशि दान की

सेवानीवर्त्त शिक्षिका ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 हजार की राशि दान की

आलीराजपुर (रफीक क़ुरैशी) - कोरोना वायरस की इस महामारी से निपटने हेतु आलीराजपुर निवासी एक सेवानीवर्त्त शिक्षिका ने मदद के हाथ आगे बढ़ा कर एक मिसाल कायम की हैं।यहां नगर की आमला लाइन निवासी सेवानीवर्त्त शिक्षिका सिन्धु कावले ने संकट की इस घड़ी में उदारता प्रकट करते हुए अपनी तरफ से कलेक्टर सुरभि गुप्ता को 51 हजार रुपये का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करने के लिए सौंपा। शिक्षिका के इस पुनीत सद्कार्य से प्रसन्न होकर कलेक्टर  एवं नगर के सभी प्रबुद्ध वर्ग ने उनकी मुक्त कंठ से प्रसंशा करते हुए इसे एक अनुकरणीय उदाहरण बताया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post