उकवा भीम आर्मी द्वारा अनिश्चितकालिन धरना में बैठे बीम आर्मी सेना
बालाघाट (देवेंद्र खरे) - उकवा भीम आर्मी भारत एकता मिशन एवं उकवा ग्रामवासियो के द्वारा माँग पुरी न होनॆ के कारण फ़िर से पंचायत एवं शासन के खिलाफ अनिश्चितकालिन धरना प्रारम्भ कर दिया इस सम्बन्ध मे भीम आर्मी उकवा प्रमुख जितेन्द्र फ़ुलोके ने बताया की कुछ माह पूर्व ग्राम की गम्भीर समस्या के चलते ग्रामीणॊ ने अनिश्चितकालिन धरना प्रदर्शन कर आंदोलन किया था तब ग्राम पंचायत एवं प्रशासन के द्वारा आश्वासन दिया गया था कि जल्द ही समस्याओ का निराकरण किया जायेगा किन्तु प्रशासन द्वारा गम्भीरता से न लेकर समस्याओ को हल नहीं किया गया जिस कारण फ़िर से धरने मे बैठना पड़ा यदि इस बार भी निराकरण नही हुआ तो मजबूरन हमे उग्र आंदोलन किया जायेगा जिसके लिये शासन एवं प्रशासन जिम्मेदार रहेगा,धरने मे पहले दिन कृष्णकुमार मीना पंचभावे संगीता गेडाम सुखदेव गेडाम शकुन उके हेमलता गेडाम सुभद्रा भिमटे रिता फ़ुलोके लल्ला खरोले अनिल कोरी एवं अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे
Tags
dhar-nimad
