जहां नारियो की पूजा होती है वहां देवता निवास करते है - SDOP बबिता बामनिया
पेटलावद (संदीप बरबेटा) - नारी ने हमेशा से परिवार संचालन का उत्तरदायित्व सम्भालते हुए समाज निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। हमारे आदि ग्रंथों में नारी को गुरुतर मानते हुए हुए कहा गया है कि जहां नारियो की पूजा होती है वहा देवता निवास करते है।
उक्त विचार प्रशासनिक अधिकारी SDOP श्रीमती बबिता जी बामनिया ने अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल व कन्या मण्डल के निर्देशन में तेरापंथ महिला मंडल व कन्या मण्डल पेटलावद द्वारा अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में स्थानीय प्रेमसागर गार्डन में आयोजित एक समारोह में धर्मसभा को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किये। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बबीता जी बामनिया ने विश्व महिला दिवस पर नारीशक्ति को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि आज की महिला अबला नही सबला बन चुकी है।आज महिलाए अपनी प्रतिभा एवं जीवटता का सभी क्षेत्रो में सफलतापूर्वक प्रदर्शन कर अपना परचम लहरा रही है।
महिला मंडल द्वारा आयोजित उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता तेरापंथ सभाध्यक्ष श्री झमकलाल भंडारी ने की।
कार्यक्रम की शुरुआत महिला मंडल ने नमस्कार महामन्त्र एवं महाप्रज्ञ अष्टकृम से की।
स्वागत भाषण तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती मनीषा पटवा ने दिया।
कार्यक्रम में साध्वी प्रमुखा श्री कनकप्रभा जी के सन्देश का वाचन महिला मंडल की पूर्व अध्यक्षा श्रीमती मीना मेहता ने किया।
इस अवसर पर महिला मंडल की ओर से श्रीमती माँगूदेवी मोन्नत, राजकुमारी निमजा,कांतादेवी पटवा,मनीषा पटवा,हेमलता कोठारी आदि ने समाज मे विशिष्ट सेवा प्रदान करने वाली सेवाभावी श्रीमती चंद्रकांता पीपाड़ा एवं शिक्षिका श्रीमती संगीता पटवा का प्रेरणा सम्मान से सम्मान भी किया।
प्रेरणा सम्मान का वाचन श्रीमती रेखा पालरेचा ने किया। उक्त गरिमामय कार्यक्रम में महिला मंडल व कन्या मण्डल द्वारा बेटी बचाओ व बेटियो के जीवन पर बहुत ही रोचक प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर ज्ञानशाला की नन्ही बालिका कृति भंडारी का भी सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित SDOP श्रीमती बबिता जी बामनिया के अलावा विशेष रूप से आमन्त्रित अतिथियों का भी महिला मंडल द्वारा बेच लगाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ श्री पारसमलजी गादिया,निर्मला देवी पटवा,श्रीमती पुष्पा जी पालरेचा,श्रीमती मोना पंकज पटवा,मुदित आदि ने भी अपने विचारों की अभिव्यक्ति दी।कार्यक्रम के पूर्व महिला मंडल द्वारा स्थानीय तेरापंथ भवन से कार्यक्रम स्थल तक एक विशाल दुपहिया वाहन रैली का आयोजन भी किया गया। रैली को स्थानीय *तेरापंथ समाज की विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों ने हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया।
उक्त कार्यक्रम में सभा मंत्री लोकेश जी भंडारी,सहित नरेंद्र जी मोन्नत,अभातेयुप कार्यकारिणी सदस्य रूपम पटवा,तेयुप अध्यक्ष प्रमोद मेहता,मंत्री अनुराज भंडारी,पीयूष पटवा,संजय गादिया,दीपक मोन्नत,JTN प्रतिनिधि पंकज जे.पटवा आदि सहित बड़ी संख्या में महिला मंडल की महिलाए व कन्या मण्डल की सदस्या विशेष रूप से उपस्थित थी।
कार्यक्रम में रोचक गेम के साथ साथ महिलाओ ने होली के रंग कार्यक्रम के तहत एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं भी दी। कार्यक्रम का कुशल संचालन सोनू भंडारी व प्रीति पटवा ने संयुक्त रूप से किया।
आभार तेरापंथ महिला मंडल की मंत्री हेमलता कोठारी ने माना।
Tags
jhabua