प्रशासन द्वारा जरूरतमंद लोगों के लिए आज से भोजन की व्यवथा शुरू
बुरहानपुर। (अमर दिवाने) - शाषन द्वारा निर्देशित केन्द्रिगत किचन शेड नगर निगम बुरहानपुर के पास आज से जरूरत मंदो के लिए भोजन बनाया गया। जिला पंचायत सीईओ रोहन सक्सेना ने बताया आज से भोजन के पैकेट की व्यवथा की गई जिसमें 600 पैकेट भोजन नगर निगम के कर्मचारियों और सामाजिक संस्था द्वारा निर्धारित मापदंडों के साथ गरीबों को बाटा जायेगा। यह संख्या प्रति दिन जरूरत मंद को देखते हुए बढ़ती जाएंगी आज पहला दिन होने से 600 लोंगो को भोजन दिया जाना है। कल से ओर ज्यादा लोंगो की भोजन व्यवथा की जाएंगी। जिस किसी जरूरत मंद को भोजन चाहिए वह 07325242042 पर या कमलेश पाटीदार उपायुक्त नगर निगम बुरहानपुर मोबा. 7999486168 पर सम्पर्क कर सकते है। सामुदायिक किचन शेड में जो भी दानदाता खाद्य सामग्री और सहयोग करना चाहते है वह विजय पचौरी परियोजना अधिकारी जिला पंचायत बुरहानपुर मोबा. 9407134877 पर सम्पर्क करें।
Tags
burhanpur

