पुलिस ने स्थाई वारेंटी को किया गिरफ्तार | Police ne sthai warranty ko kiya giraftar

पुलिस ने स्थाई वारेंटी को किया गिरफ्तार 

पुलिस ने स्थाई वारेंटी को किया गिरफ्तार

डिंडौरी (पप्पू पड़वार) - दिनांक 03/003/20 को थाना कोतवाली डिंडोरी द्वारा लंबे समय से फरार बेमियादी वारंटी की तामीली हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय डिंडोरी, श्री एम०एल० सोलंकी के निर्देशन पर  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डिंडोरी श्री शिव कुमार सिंह के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली के प्रकरण क्रमांक 515/13 अपराध क्रमांक 50/13 धारा 379 ताहि० के मामले स्थायी वारंटी शेख सलीम पिता शेख वाहिद मुसलमान निवासी इमली कुटी शुबखार ,डिण्डोरी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय डिंडोरी पेश किया गया।थाना प्रभारी श्री सी०के० शीरामे ,प्र०आरक्षक राजेश तिवारी द्वारा आरक्षक चालक दिनेश रजक के सहयोग से वारण्टी को पकड़ कर लंबित वारन्ट को तामीली किये ।गौरतलब है कि,उक्त वारंटी चोरी के मामले में लंबे समय से फरार था,जिसे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post