उत्साह एवं उमंग के साथ हुआ प्रसिद्ध भगौरिया मेले का आगाज
मांदल की थाप और बासुरी की मधुर धुन पर मदमस्त होकर जमकर झुमे आदिवासी
आलीराजपुर (रफीक कुरैशी) - फाल्गुनी बयार एवं रंगारंग होली के ठीक एक सप्ताह पुर्व मनाए जाने वाला देश का प्रसिद्ध आदिवासी लोक संस्कृति के भगोरिया मेले का मंगलवार से आगाज हो गया। जिले का पहला भगोरिया ग्राम आम्बुआ एवं बखतगढ मे उत्साह, उमंग एवं हर्षोल्लास के साथ शांतिपुर्वक मनाया गया। पर्व के चलते सुबह से ही चारो ओर ग्रामिंणो की चहल पहल नजर आई। युवक-युवती ढ़ोल-मांदल की थाप पर झुमे वही बूढ़े और बच्चों ने भी इस पर्व का आंनद लेते हुए दिखाई दिए। इन ग्रामो मे हजारों की संख्या में यहां पर भारी भीड़ जुटी ओर भगोरिया का अहम हिस्सा बनी। बुधवार को जिले के ग्राम चांदपुर, बरझर एवं खटाली में भगोरिया मेला मनाया जाएंगा।
*पारंपरिक वेषभुषा में सजधज कर आए ग्रामिंणजन*
इन ग्रामो मे अलसुबह से भगोरिया मेलास्थल पर तरह-तरह के व्यंजनों एवं अन्य साम्रगियो की दुकाने लगी। दोपहर होते ही भगोरिया अपने पुरे शबाब पर रहा। मेलास्थल सहित ग्रामो मे लोगो की भारी भीड उमडना प्रारंभ हो गई। ग्रामीणो ने झूले चकरी का खूब आंनद उठाया। युवक-युवतियो की टोलिया आर्कषक साज-श्रृंगार कर विशेष वेशभुषा मे सुसज्जित होकर भगोरिया हाट मे नजर आए। जहां एक और युवतियां अपनी पारंपरिक वेशभुषा में दिखाई दी वहि दुसरी और युवक धोती कुरता छोड़ जींस एवं टिसर्ट में चश्मा पहनकर मुहं में पान का बीडा दबाकर नाचते गाते नजर आए। जहां एक ओर युवतियां तो अपनी पारंपरिक वेशभुषा में दिखाई दी तो युवक भी अलग अंदाज मे नजर आए। मेले मे आए ग्रामिंणो ने शरबत, कुल्फी एंव आईस्क्रिम का भी मजा लिया। वही युवा बासुरी एंव मंादलो की थाप पर मदमस्त होकर कुर्राटियो की कुराट मे झुमते नजर आए। भगोरिये को लेकर खुशी का माहोल देखा गया। जिले का पहला भग¨रिया हाट होने से यहां पर व्यापारीयों का व्यवसाय कुल मिलाकर ठीक रहा।
*जिलाध्यक्ष पटेल की मांदल की थाप पर जमकर थिरकी विधायक सुश्री भुरिया*
जिले के ग्राम आम्बुआ भगोरिया मेले में मंगलवार को जोबट विधायक सुश्री कलावती भुरिया ओर जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल ने कांग्रेसी नेताओं ओर कार्यकर्ताओ के साथ शिरकत की। इस अवसर पर विधायक सुश्री भुरिया ओर जिलाध्यक्ष पटेल का ग्रामवासियों द्वारा स्वागत किया गया। विधायक सुश्री भुरिया ओर जिलाध्यक्ष पटेल ने आदिवासी समाज और ग्रामवासियों को भगोरिया मेले एवं आगामी होली पर्व की शुभकामनाएं दी। इस दौरान श्री पटेल ने भीड़ के बिच पहुंचकर जमकर ढोल मादल बजाया। श्री पटेल के मांदल बजाते ही माहौल बनने लगा ओर उनकी मांदल की थाप को देखने के लिए लोगो की भीड़ उमड़ी। इस दौरान विधायक सुश्री भुरिया मांदल की थाप पर जमकर थिरकती हुवी नजर आई। उनके साथ कार्यकर्ता और ग्रामवासी भी नाचते-कूदते रहे। इस अवसर पर जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी रफीक कुरेशी, विधायक प्रतिनिधिगण नारायण चैहान, अमान पठान, डॉ राजेंद्र, कांग्रेसी नेता रमेश बघेल सहित आम्बुआ क्षेत्र के सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामिणजन उपस्थित थे।
*विधायक पटेल खुद थिरके और दुसरो को भी थिरकाया*
भगोरिया में आदिवासी अचंल की प्रसिद्ध मांदल और ढोल से ग्रामीणों की गैर निकलने का अंदाज ही कुछ ओर रहता है। जिसे देखने के लिए देश-विदेश और अन्य शहरों से इस आदिवासी अचंल में भागोरिया की गैर देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक आते है। ग्राम बखतगढ मे विधायक मुकेश पटेल ने अपनी टीम के साथ पहुंचकर भगोरिया मेले मे शिरकत की। जहां उनका ग्रामवासियों द्वारा स्वागत किया गया। इस दोरान विधायक पटेल ने एक गैर निकालकर मादल की थाप देकर खुद थिरके और दुसरो को भी जमकर थिरकाया। इस अवसर पर ग्राम सरपंच मोहन भाई, कांग्रेसी नेता हरदास भाई, झमराला भाई, श्याम सेण्डी राठोर, दिलीप पटेल, पुष्पराज पटेल आदी मोजुद थे।
*चाक चौबंद रही प्रशासन की व्यवस्था*
कलेक्टर सुरभि गुप्ता एवं पुलिस कप्तान विपुल श्रीवास्तव के नेतृत्व में जिले के भगोरिया हाट को शांतिपुर्वक निपटाने के लिए उचित प्रबंध किए गए। ग्राम बखतगढ भगोरिया मेले की कमान कलेक्टर श्रीमती गुप्ता एवं एसपी श्रीवास्तव ने खुद संभाल रखी थी। विभिन्न चोराहो एवं मार्गो पर प्रशासन का अमले मुस्तेद था। मेलास्थल मे आने-जाने वाले मार्गो पर पुलिस के जवान तैनात थे जो कि हुड़दंगीयो पर नजर रखे हुए थे। पुलिस दल-बल ने शाम चार बजे से भगोरिया में आए ग्रामीणों को मेलास्थल से एवं गली चोराहों से उन्हे अपने घरों की और रवाना कर दिया।
Tags
jhabua


