उद्योग में हुआ स्वास्थ्य परीक्षण कई रोगों की हुई जांच | Udhyog main hua swasthy parikshan kai rogo ki hui janch

उद्योग में हुआ स्वास्थ्य परीक्षण कई रोगों की हुई जांच

उद्योग में हुआ स्वास्थ्य परीक्षण कई रोगों की हुई जांच

पीथमपुर (प्रदीप द्विवेदी) - एसिक पखवाड़ा के तहत डॉ सुचित्रा बोस, चिकित्सा अधीक्षक के निर्देशन में, आदर्श चिकित्सालय, कर्मचारी राज्य बीमा निगम, नंदा नगर, इंदौर द्वारा आज फ्लेक्सीटफ वेंचर्स इंटरनेशनल लिमिटेड, पीथमपुर में जनरल हेल्थ चेकअप शिविर का आयोजन किया गया! जिसके अंतर्गत शुगर टेस्ट, आँखों की जाँच, इ सी जी जांच, ब्लड प्रेशर की जाँच के साथ - साथ विभिन्न रोगों से संबंधित परामर्श व दवाइयाँ भी उपलब्ध कारवाई गई! गम्भीर समस्याओं से ग्रसित श्रमिकों को आदर्श अस्पताल, नंदा नगर, इंदौर में उचित उपचार हेतु रेफर भी किया गया!

उक्त एसीक पखवाड़ा में ईएसआई के मेडिकल ऑफिसर डॉ हिमांशु सोनी के नेतृत्व में डॉ सुनील पाटीदार, डॉ श्वेता मिश्रा, श्री हेमंत डोले, श्री अरविंद नागर, श्री सतीश शर्मा, श्रीमति रेणु शर्मा, श्री कपिल खेडे, श्री श्याम जी व श्री अरविंद जी के साथ ईएसआई स्टाफ की सम्पूर्ण टीम ने लगभग 300 श्रमिकों का हेल्थ चेकअप किया!


जनरल हेल्थ चेकअप में  फ्लेक्सीटफ के यूनिट हेड श्री मनोज द्विवेदी, महाप्रबंधक व ईएसआई के नियोक्ता प्रतिनिधि श्री किरण शास्त्री, श्री अखिलेश अग्निहोत्री, मेडिकल ऑफिसर डॉ अशोक कुमार, श्री सी पी शर्मा के साथ साथ कारखाना में कार्यरत श्रमिक व उनके परिवार के सदस्यों ने चिकित्सा लाभ प्राप्त किया व इस शिविर हेतु ईएसआई का आभार भी व्यक्त किया!

Post a Comment

Previous Post Next Post