निराश्रितों व असहायों को भोजन करवाकर मनाई समाजसेवी श्री बाफना की द्वितीय पुण्यतिथि | Nirakshito va asahayo ko bhojan karwaya manai samaj sevi shri bafna ki dvitiy punyatithi

निराश्रितों व असहायों को भोजन करवाकर मनाई समाजसेवी श्री बाफना की द्वितीय पुण्यतिथि

निराश्रितों व असहायों को भोजन करवाकर मनाई समाजसेवी श्री बाफना की द्वितीय पुण्यतिथि

मेघनगर (जिया उल हक क़ादरी) - जय जिनेन्द्र ग्रुप की स्थापना कर छोटे छोटे बच्चो को धर्म से जोड़कर उनमे संस्कारो का बीजारोपण करने वाले तथा ग्रुप के माध्यम से गरीब व निर्धन बच्चो को शिक्षण सामग्री निशुल्क उपलब्ध करवाकर उनके जीवन मे शिक्षा की ज्योत जगाने वाले जय जिनेन्द्र ग्रुप के संस्थापक व वरिष्ठ  समाजसेवी सुजानमल जी जैन की द्वितीय पुण्यतिथि परिवार जनों ने मंगलवार को असहाय व निराश्रित लोगो को भोजन करवाकर मनाई।

इस अवसर पर उनके पुत्र संजय व विकास बाफना ने परिवार सहित श्री राम रोटी अणु दरबार पहुंच कर असहायों व निराश्रितों को भोजन, मिष्ठान करवाया। इस अवसर पर परिजनों ने यंहा सतत 5 वर्षो से भोजन बनाने का कार्य कर रही महिलाओं को भी साडीया भी भेट की। इस अवसर पर परिवार के सदस्यों सहित वरिष्ठ समाजसेवी जिनेन्द्र कुमार बाफना, वरिष्ठ पत्रकार विमल जैन, लाखन देवाना, ललित वत्स, दीपक कुँवाड़, लाला भटेवरा आदि उपस्थित थे।

निराश्रितों व असहायों को भोजन करवाकर मनाई समाजसेवी श्री बाफना की द्वितीय पुण्यतिथि

इस दौरान श्री राम रोटी अणु दरबार संस्था के प्रकाश भंडारी व अनन्तराय जोशी ने श्री बाफना द्वारा संस्था के लिए किए गए सहयोग कार्यो का स्मरण करते हुए कहा कि सुजानमल जी बाफना जय जिनेन्द्र ग्रुप के माध्यम से सदैव बच्चो के लिए मददगार रहते ही थे साथ ही कई लोगो को श्री राम रोटी अणु दरबार संस्था के कार्यो में मदद के लिए भी प्रेरित करते थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post