लोकपर्व पर रैली निकाल कांग्रेस ने मनाया भगोरिया पर्व | Lokparv pr raily nikal congress ne manaya bhagoriya

लोकपर्व पर रैली निकाल कांग्रेस ने मनाया भगोरिया पर्व


थांदला (कलीम शेख) - आदिवासीयों का महापर्व लोकपर्व भगोरिया हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया।इस महान लोकपर्व पर कांग्रेस पार्टी ने स्थानीय कृषि उपज मंडी थांदला से विशाल गैर नगर के प्रमुख बाजार से होती हुई निकाली गई। तत्पश्चात ढोल मांदल ने अपनी प्रस्तुति दी। कांग्रेस प्रवक्ता विकास रावत ने बताया कि आदिवासी क्षेत्रों में भगोरिया पर्व आते ही सबका मन भगोरिया की ओर मोह लेता है ,महापर्व की तैयारी में ढ़ोल,बांसुरी सी मिठास कानों में घोल देती है। भगोरिया पर्व लोकगीतों एवं नृत्य से अपनी लोक संस्कृति को विलुप्त होने से बचाते आ रहे हैं इसका हमें गर्व है।रैली का नेतृत्व पूर्व केंद्रीय मंत्री व विधायक कांतिलाल भूरिया, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एवं जनपद अध्यक्ष गेंदाल डामोर,नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनीष बघेल,युवा नेता जसवंत भाबोर, कांग्रेस प्रवक्ता विकास रावत,कालूसिंह नलवाया,युवा नेता राजेश गेंदाल डामोर, चैनसिंह डामोर,पूर्व मंडी अध्यक्ष फतेसिंह नायक,पार्षद कादर शेख,आनंद चौहान, कमालुद्दीन शेख,पूर्व पार्षद अक्षय भट्ट, सुधीर भाबर, जितेन्द्र धामन, सरपंच रालू वसुनिया,जयसिंह वसुनिया,दीपक बिलवाल,चतरू खोखर, हरीश पंचाल,शंकर डामोर,बहादुर हटिला,रुसमाल चरपोटा, रमेश खड़िया आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post