लॉक डाउन में मिली छुट का नगर का भृमण कर स्थितियों का जायजा लेने पहुंचे कलेक्टर ओर पुलिस कप्तान | Lock down main mili chhut ka nagar ka bhraman kr sthitiyon ka jayja lene pahuche collector

लॉक डाउन में मिली छुट का नगर का भृमण कर स्थितियों का जायजा लेने पहुंचे कलेक्टर ओर पुलिस कप्तान

लॉक डाउन में मिली छुट का नगर का भृमण कर स्थितियों का जायजा लेने पहुंचे कलेक्टर ओर पुलिस कप्तान

अलीराजपुर (रफीक क़ुरैशी) - कोरोना वायरस संक्रमण बीमारी से निपटने को लेकर देश भर में लॉक डाउन किया गया है। जिसके चलते आदिवासी बाहुल्य अलीराजपुर जिला भी पूरी तरह से लॉक डाउन के दौर से गुजर रहा है। जिले में जिला प्रशासन द्वारा लॉक डाउन की अवधिकाल में  नगरवासियों को प्रतिदिन सुबह आठ बजे से 12 बजे तक की छूट प्रदान की गई है। लॉक डाउन के चलते नगरवासियों की दिनचर्या ही बदल गई है। नगरवासी इस अवधि में सब्जी,किराना, फल, फ्रूट सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं की खरीददारी की। सुबह से 10-11बजे तक ही मुख्य बाजारों में नागरिकों की चहल पहल रहती है। दोपहर 12 बजते ही नगर में कर्फ्यू जैसा माहौल हो निर्मित हो जाता है। 

लॉक डाउन में मिली छुट का नगर का भृमण कर स्थितियों का जायजा लेने पहुंचे कलेक्टर ओर पुलिस कप्तान

*निरीक्षण करने दल-बल सहित पहुंचा प्रशासनिक अमला*

कोरोना वायरस को लेकर जिला प्रशासन इन दिनों मुस्तेद बना हुआ है। प्रशासन द्वारा विभिन्न स्तरों से तैयारियां भी की जा रही है। उल्लेखनीय है कि गत दिनों प्रशासन ने नगर में मुनादी कर सुबह आठ बजे से 12 बजे तक कि नागरिकों को छुट प्रदान की थी। इस अवधि में नागरिक आवश्यक वस्तुएं खरीददारी कर सकते है। प्रशासन ने नगर में वार्ड स्तर पर सब्जियों की दुकानें संचालित करने का आदेश जारी किया था। उसके परिपालन में नगर के सम्पूर्ण वार्डो में सब्जियों की दुकामे संचालित की गई। 

लॉक डाउन में मिली छुट का नगर का भृमण कर स्थितियों का जायजा लेने पहुंचे कलेक्टर ओर पुलिस कप्तान

लॉक डाउन में मिली छुट का मुआयना करने जिला प्रशासन का अमला नगर भृमण पर निकला। इस दौरान कलेक्टर सुरभि गुप्ता और एसपी विपुल श्रीवास्तव ने प्रशासन द्वारा अधिकृत स्थान सब्जी दुकानों का जायजा लिया। उन्होंने नगर के बस स्टैंड, नीम चोक, झंड़ा चोक, बर्फ फेक्ट्री बहारपुरा  पुराना जिला पंचायत परिषर सब्जी मंडियों का निरीक्षण किया। कलेक्टर सुरभि गुप्ता ने सब्जियों विक्रताओं पर आने वाले ग्राहकों को दूरी बनाकर गोल घेरे में खड़े रहने की समझाइश दी। वही उन्होंने सब्जी विक्रेताओं को दुकानों पर तय रेट लिस्ट चस्पा करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने नपा सीएमओ को निर्देश दिए कि प्रत्येक दुकानों पर गोल घेरे के निशान सुनिश्चित कराया जाए, बाजारों में ज्यादा भीड़-भाड़ ना हो, आमजनता से इसका पालन भी कराया जाए। इस अवसर पर एसडीएम विजय कुमार मंडलोई, एसडीओपी धीरज बब्बर, नपा सीएमओ संतोष चौहान सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे। 

Post a Comment

Previous Post Next Post