जैव विविधता पंजी निर्माण समिति की हुई बैठक | Jaiv vividhta panji nirman samiti ki hui bethak

जैव विविधता पंजी निर्माण समिति की हुई बैठक

जैव विविधता पंजी निर्माण समिति की हुई बैठक

बालाघाट (देवेन्द खरे) - 03 मार्च 2020 को जैव विविधता पंजी निर्माण समिति की बैठक की बैठक जिला पंचायत बालाघाट के सभागार में आयोजित की गई। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रजनी सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में  जिले की सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, प्रोजेक्ट इन्वेस्टिगेटर, सहायक प्रोजेक्ट इन्वेस्टिगेटर तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

     मध्यप्रदेश राज्य जैव विविधता बोर्ड द्वारा जनपद पंचायत स्तर पर लोक जैव विविधता पंजी के निर्माण का कार्य किया जा रहा है। जैव विविधता पंजी के निर्माण कार्य में जैव विविधता से संबंधित समस्त विभागों संस्थानों, जनसाधारण से सहयोग की बात कही गई। जैव विविधता पंजी निर्माण की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए डॉक्टर भूपेंद्र कुमार ब्रह्म सहायक प्राध्यापक जीएसटी पीजी कॉलेज बालाघाट ने कहा कि जैव विविधता पंजी निर्माण के माध्यम से हम जनपद पंचायत स्तर पर समस्त प्रकार के पेड़ पौधे व जीव जंतु की समूचित जानकारी एकत्रित करते हुए विलुप्त होती हुई प्रजातियों के संरक्षण का काम शुरू कर सकते हैं । इससे प्रदेश में उपलब्ध पादप एवं जंतु जैव विविधता को पंजीकृत करने के और भी कई फायदों के बारे में उन्होंने अवगत कराया।

जैव विविधता पंजी निर्माण समिति की हुई बैठक

     जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रजनी सिंह ने योजना से संबंधित सारे अधिकारियों एवं प्रोजेक्ट इन्वेस्टिगेटर एवं सहायक प्रोजेक्ट इन्वेस्टिगेटर को शासन के निर्देशानुसार उत्कृष्ट कार्य करने के निर्देश दिए। इस बैठक मे प्रो प्रतिमा बिसेन, डॉ प्रवीण कौशले, डॉ एम एस मरकाम, प्रो दुर्गेश आगासे, प्रो साजिया, डॉ पी कमलेशिया, डॉ दौलत राम ग्वालवंशी, डॉ रत्‍नेश गजभिये, प्रोफेसर हेमंत गनवीर श्री अमित आसटकर उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post