सभी त्योहारों को मिलजुकर शांति पूर्वक मनाने की शांति समिति की बैठक में अपील | Sabhi tyoharon ko miljhulkr shanti purvak manane ki shanti samiti ki bethak

सभी त्योहारों को मिलजुकर शांति पूर्वक मनाने की शांति समिति की बैठक में अपील

सभी त्योहारों को मिलजुकर शांति पूर्वक मनाने की शांति समिति की बैठक में अपील

पेटलावद (संदीप बरबेटा) - आगामी त्योहारों के मद्देनजर मंगलवार  को पेटलावद पुलिस थाना परिसर रायपुरिया रोड पर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमे एसडीएम एम.एल मालवीय, थाना प्रभारी संजय रावत, नगर परिषद अध्य्क्ष मनोहरलाल भटेवरा, सीएमओ लालसिंह राठौर, सीईओ एनएन चौहान, जलसंसाधन विभाग एसडीओ श्री डावर एवं विधुत विभाग ई श्री वाघेला विशेष रूप से उपस्थित रहे।

शांति समिति की बैठक में आगामी त्योहारो को लेकर विशेष रूप से चर्चा  की गई,जिसके अंतर्गत आगामी  त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित तरीके से मनाने हेतु योजनाओं पर विचार विमर्श किया गया ।आगामी त्यौहार जैसे होली, दुलेडी, रंगपंचमी,सप्तमी सहित भगोरिया पर्व शामिल है। सभी त्योहारों को मिलजुकर शांति पूर्वक मनाने की अपील भी शांति समिति की बैठक के दौरान कही गई। 

बैठक अधिकारियाओ के साथ-साथ जनप्रतिनिधि, पत्रकार एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post