दशा माता का पूजन कर सुहाग के सलामती की कामना की | Dasha mata ka poojan kr suhag ke salamati ki kamna ki

दशा माता का पूजन कर सुहाग के सलामती की कामना की

दशा माता का पूजन कर सुहाग के सलामती की कामना की

आलीराजपुर (रफीक क़ुरैशी) - दशा माता पर्व पर नगर के मंदिरों में अलसुबह से ही महिलाओं की चहल-पहल थी। पूजन कर महिलाओं ने कथा सुनी और दिनभर उपवास रखा। नगर के श्री सर्वेश्वर महादेव मंदिर सहित करीब 20 मंदिरों में पीपल के वृक्ष पर महिलाओं ने सूत लपेटा और अपने परिवार की दशा और दिशा सुधारने का व सुहाग की सलामती के लिए आशीर्वाद मांगा और कथा सुनी। प्रियंका वर्मा एवं नीलम गेहलोत ने बताया कि परिवार पर दशा माता की कृपा बनी रहे और सुहाग की सलामती के लिए महिलाओं द्वारा यह व्रत किया जाता है। व्रत करने वाली महिलाओं ने सूत का धागा गले में भी बांधा। नगर की हजारों महिलाओं ने अपने परिवार की सुख-समृद्धि व सुहाग की लंबी उम्र के लिए दशा माता का पूजन किया।  परंपरा है कि इस दिन पीपल के पेड़ की पूजन-व्रत व कथा सुनने से अपने घर की दशा भी सुधरती है। मंदिर में महिलाओं की भीड़ देखी गई। अलसुबह 5 बजे से ही स्थानीय सोरवा नाका स्थित श्री सर्वेश्वर महादेव मंदिर में पीपल के पेड़ की पूजा करने के लिए महिलाओं का तांता लगा रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post