राज्यसभा के लिए मनोनीत किये जाने के बाद सुमेर सिंह सोलंकी बड़वानी पहुचे
बड़वानी (आदित्य शर्मा) - राज्यसभा के लिए मनोनीत किये जाने के बाद सुमेर सिंह सोलंकी बड़वानी पहुचे जहा उन्होंने सबसे पहले शहीद भीमा नायक स्मारक पर जाकर उनका आशीर्वाद लिया इससे पहले उनके परिजन व परिचित उनका बेसब्री से इंतज़ार करते नज़र आये डॉ सिंह ने भीमा नायक की मूर्ति के चरण स्पर्श कर माल्यार्पण कर उनका आशीर्वाद लिया सुमेर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा जी का राज्यसभा उम्मीदवार चुने जाने पर आभार प्रकट करते हुए कहा ये पूरे देश के आदिवासी समाज का सम्मान है। व आजादी के बाद से क्षेत्र के लिए पहली बार ये समान भारतीय जनता पार्टी द्वारा मुझे दिया गया है साथ ही उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास की लिए कुछ कार्यो को सूचीबद्ध किया है। व परिणामो के आने के बाद वे उन्हें अमल में लाने के लिए पूरी ताकत लगा देंगे। इस मौके पर उनके साथ पूर्व पशुपालन मंत्री अंतर सिंह आर्य व भाजपा जिलाध्यक्ष ओम सोनी के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Tags
badwani