चिकित्सा सहायता व चिकित्सा व्यवस्था स्थापित किए जाने हेतु राशि स्वीकृत करने की मांग की
मनावर (पवन प्रजापत) - विधानसभा क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत चिकित्सा सहायता एवं चिकित्सा व्यवस्था स्थापित किए जाने हेतु विधायक निधि से शीघ्र ही राशि करने की मांग की गई। विधायक डॉ. हिरालाल अलावा जी में बताया कि आज भारत देश में कोरोना वायरस एक विश्वव्यापी समस्या बन चुकी है। इसकी रोकथाम के लिए पूरे विश्व व संपूर्ण भारत में सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। मध्य प्रदेश धार जिले में कोरोना वायरस के मुद्दे नजर एवं लोगों में गंभीर स्थिति को देखते हुए संक्रमण की रोकथाम के लिए चिकित्सा सहायता एवं चिकित्सा व्यवस्था स्थापित किए जाने हेतु विधानसभा क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत वर्ष 2019-2020 एवं 2020-21 मैं आवंटित राशि में से निम्नानुसार रोगी कल्याण समिति को राशि आवंटित करने की मांग की गई। मनावर विधानसभा के स्वास्थ्य केंद्र को राशि 1 लाख रोगी कल्याण समिति। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनावर, बाकानेर ,उमरबन, सिंघाना, कालीबावड़ी 11.00लाख कुल अनुशंसित। राशि 5.00/-लाख रुपए कोरोना वायरस रोग को दृष्टिगत रखते हुए रोगी कल्याण समितियों को उपरोक्त राशि अति शीघ्र स्वीकृत करने की मांग की गई है।
Tags
dhar-nimad