एपीआर के विरोध मे संविदा कर्मियों ने विधायक पटेल को सौंपा ज्ञापन | APR ke virodh main sanvida karmiyo ne vidhayak patel ko sopa gyapan

एपीआर के विरोध मे संविदा कर्मियों ने विधायक पटेल को सौंपा ज्ञापन

एपीआर के विरोध मे संविदा कर्मियों ने विधायक पटेल को सौंपा ज्ञापन

आलीराजपुर (रफीक क़ुरैशी) - जिले के संविदाकर्मियो ने मप्र मुख्यमंत्री और पंचायतमंत्री के नाम एक ज्ञापन विधायक मुकेश पटेल को सौंपा। जिस पर विधायक पटेल ने उन्हे सीएम और मंत्री तक ज्ञापन पहुंचाने का आश्वासन देकर उचित कार्रवाई में सहयोग का आश्वासन दिया। सौंपे गए ज्ञापन में संविदाकर्मियों ने बताया कि 6 फरवरी की विडियों कान्फ्रेस में अपर मुख्य सचिव का उपस्थिति में मनरेगा आयुक्त एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी मप्र डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ने निर्देश दिये है कि, संविदा कर्मियों की सेवा जब चाहों समाप्त करों, इसके लिए किसी नोटिस की जरूरत है, न कोई आरोप, न कोई सूनवाई, न जॉच बस उसका अनुबंध मत करो और इस संबंध में मनेरगा परिषद एवं आजीविका मिशन कार्यालय भोपाल से एक साफ्टवेयर बनाया जा रहा है। उसमें जब तक अनुबंध अपलोड नही होगा तक तक संबधित कर्मचारी का वेतन आहरित नही किया जा सकेगा। अर्थात आयुक्त मनरेगा एवं एनआरएलएम तथा उनकी तरह सोच रखने वाले अधिकारियों के साथ मिलकर संविदा कर्मचारियों के ब्लैक मेंलिग का एक सिस्टम तैयार किया जा रहा है जो पूर्णतः अतार्किक ध् अन्यायपूर्ण एवं सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी संविदा नीति 05ध्06ध्2018 के विरूद्ध है। प्रदेश के समस्त संविदा कर्मचारी एपीआर का विरोध करते है एवं महोदय से निवेदन करते है कि को एपीआर निरस्त करने की कृपा करें। अन्यथा की स्थिति में प्रदेश के समस्त संविदाकर्मी आगामी कार्यवाही हेतु बाध्य होगे। ज्ञापन सौंपे जाने के दौरान संविदाकर्मी विनय जायसवाल, प्रशांत मेहता, विजय सोनी,  नानसिंह चोहान शिवराम मंडलोई, देवेंद्र गोयल, नितेश सोलंकी आदि मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post