स्थानीय मांगों को लेकर पुनः किया गया आंदोलन | Sthaniy mango ko lekar punh kiya gaya andolan

स्थानीय मांगों को लेकर पुनः किया गया आंदोलन

उकवा मांग पूरी ना होने पर किया जाएगा उग्र आंदोलन 

स्थानीय मांगों को लेकर पुनः किया गया आंदोलन

बालाघाट (देवेंद्र खरे)  - उकवा की हृदय स्थली बाजार चौक के रहवासी क्षेत्र एवं महाप्रज्ञा बौद्ध विहार के पास की अंग्रेजी शराब दुकान को हटाने के लिए एवं पंचायत में व्याप्त भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने जैसे अनेक मुद्दों को लेकर स्थानीय नागरिकों के द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया जिसका ज्ञापन नायाब तहसीलदार को दिया गया। साथ ही उकवा में महाविद्यालय की मांग की गई । 

12वीं के पश्चात विद्यार्थियों को जिला मुख्यालय जाना पड़ता है या पढ़ाई छोड़नी पड़ती है । महाविद्यालय कि मांग काफी समय से उठ रही है । किंतु आज तक सिर्फ आश्वासन ही मिला है ।शराब दुकान हटाने के लिए नायाब तहसीलदार के द्वारा 1 अप्रैल  तक का समय मांगा गया है । स्थानीय लोगों ने बताया की यदि 1 अप्रैल तक शराब दुकान नहीं हटती तो उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसकी जवाबदारी जिला प्रशासन की होगी । 

Post a Comment

Previous Post Next Post