फाग उत्सव हर्षोल्लास से मनाया, सुखे रंगों से होली खेलने का लिया संकल्प
आलीराजपुर (रफीक क़ुरैशी) - नगर के मध्य स्थित सिंद्वेश्वर हनुमान मंदिर राजवाडा में प्रतिवर्षानुसार इस बार भी सर्व समाज महिला मंडल के द्वारा फागोत्सव धुमधाम के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया। इस दोरान महिला मंडल ने इस बार रंगपंचमी पर्व पर सुखे रंगों से होली खेलना का संकल्प भी लिया। महिला मंडल की सदस्य निलम अजयनंदाचार्य शर्मा ने बताया कि गत मंगलवार रात्री को सर्वसमाज महिला मंडल ने बजरंग मंदिर प्रांगण में फाग उत्सव में कृष्ण भक्ति के भजन कर महिलाओं एक दुसरे को गुलाल व फुलो की वर्षा कर भक्तिमय का वातारण बन गया। महिलो ने देर रात तक भजनो में मगन रहे। साथ ही उत्सव कें पुर्व श्री कृष्ण लडडू गोपाल की प्रतिमा पर विषेष श्रंगार भी किया। इस अवसर पर पुर्णिमा व्यास, उषा शर्मा, रंजनी भोगे, ममता गुप्ता अर्चना शर्मा, मीणा ओझा, अंतिमबाला मोदी, सुनिता मेहता, निर्मला उपाध्याय सहित अनेक महिलों ने फाग उत्सव में भाग लिया।
Tags
jhabua
